न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बुजुर्ग नेताओं को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान

रविवार को दिल्ली में 'भारत के मन की बात' अभियान का आगाज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उम्रदराज नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Feb 2019 3:19:51

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बुजुर्ग नेताओं को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान

रविवार को दिल्ली में 'भारत के मन की बात' अभियान का आगाज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उम्रदराज नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी में जिन नेताओं की उम्र 75 साल से ज्यादा है, उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। अमित शाह (Amit Shah) ने मोदी सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का बखान करते हुए यह बात कही। बता दे, भारतीय जनता पार्टी में इस वक्त लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शांता कुमार, करिया मुंडा, लीलाधर वाघेला और प्रभात सिंह चौहान समेत कई ऐसे सांसद हैं, जो फिलहाल लोकसभा सदस्य हैं और उनकी उम्र 75 को पार कर चुकी है। ऐसे में अगर पार्टी 75 साल से ज्यादा उम्र वाले नेताओं के चुनाव लड़ने संबंधी कोई फैसला लेती है तो उस फेहरिस्त में ये नाम भी देखने को मिल सकते हैं।

अमित शाह ने कहा इस अभियान के तहत बीजेपी के कार्यकर्ता देशभर में 7 हजार बॉक्स लगाएंगे और करीब 10 करोड़ परिवारों से राय मांगी जाएगी। इन परिवारों से पूछा जाएगा कि वह कैसा भारत चाहते हैं और फिर उनकी राय को चुनावी संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा।

हालांकि, जब उनसे सवाल किया गया कि क्या ऐसे नेता आगामी चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं, तो इस पर उन्होंने कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दिया और चर्चा किए जाने की बात कही। बता दें कि उम्र सीमा को लेकर पहले भी अमित शाह के हवाले से चुनाव लड़ने पर पाबंदी की खबरें आती रही हैं। हालांकि, बाद में ऐसी चर्चाओं को दरकिनार करते हुए 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को टिकट भी दिए गए। लेकिन यह मसला विधानसभा चुनाव से जुड़ा था। अब जबकि लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में अमित शाह का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल