न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एनआईए कोर्ट से प्रज्ञा ठाकुर को बड़ी राहत, चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से किया इंकार

लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर को एनआईए की कोर्ट ने बड़ी राहत मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Apr 2019 3:32:30

एनआईए कोर्ट से प्रज्ञा ठाकुर को बड़ी राहत, चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से किया इंकार

लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर को एनआईए की कोर्ट ने बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से इंकार करते हुए कहा कि कौन चुनाव लड़ेगा, कौन नहीं? यह चुनाव आयोग का मामला है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा, ''कोर्ट के पास कानूनी अधिकार नहीं है कि जो यह कह सके कि किसे चुनाव लड़ना है और किसे नहीं। यह चुनाव आयोग का मामला है। आयोग तय करेगा कि कौन चुनाव लड़ेगा कौन नहीं।'' एनआईए कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा, 'इस वक्त अदालत यह नहीं कह सकती कि आरोपी के खिलाफ कोई प्रथम दृष्टया मामला नहीं है, क्योंकि एनआईए ने प्रज्ञा पर लगे आरोप हटाने को खारिज करने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती नहीं दी है।' 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट में एक पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी को चुनौती दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में प्रज्ञा ठाकुर के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए गए हैं क्योंकि एनआईए कोर्ट ने उन्हें स्वास्थ्य कारणों से ही जमानत दी थी। वहीं, साध्वी ने एनआईए कोर्ट को अपने जवाब में कहा, 'आवेदन ओछी राजनीति से प्रेरित है और शिकायतकर्ता को कठोर दंड देने के साथ इसे खारिज कर दिया जाना चाहिए।'

बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल सीट से चुनावी रण में उतारा है। जिसके बाद से प्रज्ञा ठाकुर और बीजेपी पर सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर कई बार बिवादित बयान दे चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि मेरे श्राप के कारण ही शहीद हेमंत करकरे की मौत हुई थी। हेमंत करकरे एक जांबाज अधिकारी थे। 26/11 हमले के दौरान आतंकियों की गोली से वह शहीद हो गए थे।

बता दे, एनआईए कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। जिसमें याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में प्रज्ञा ठाकुर मुख्य आरोपी है। उनपर लगे आरोप गंभीर है ऐसे में उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए।

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव बम धमाके में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ पुलिस को कथित तौर पर सबूत मिले थे। उनकी गाड़ी धमाके वाले जगह से बरामद हुई थी। गाड़ी मिलने के बाद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ धमाके में साजिश के आरोप लगे थे। गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी ने भोपाल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहां से कांग्रेस की ओर से दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं। भोपाल सीट पर 12 मई को मतदान होंगे। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत