न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सत्ता की लड़ाई : नवजोत सिंह सिद्धू पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगाए संगीन आरोप, कहा - मुझे हटाकर बनना चाहते हैं सीएम

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'सिद्धू मेरी जगह सीएम बनना चाहते हैं।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 May 2019 3:46:35

सत्ता की लड़ाई : नवजोत सिंह सिद्धू पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगाए संगीन आरोप, कहा - मुझे हटाकर बनना चाहते हैं सीएम

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'सिद्धू मेरी जगह सीएम बनना चाहते हैं।' इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धू कांग्रेस की छवि बिगाड़ रहे हैं, पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।' अमरिंदर सिंह ने कहा 'नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के साथ कोई वाकयुद्ध नहीं है। अगर वह महत्वाकांक्षी हैं तो यह ठीक है। लोगों की महत्वाकांक्षाएं होती हैं। मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। मेरी उनके साथ कोई अलग राय नहीं है। शायद वह सीएम बनना चाहते हैं और मेरी जगह लेना चाहते हैं। यह उनका मकसद है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने मंत्री सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह असली कांग्रेसी होते तो वह अपनी शिकायतों के लिए चुनाव का वक्त नहीं चुनते।

कैप्टन ने कहा कि 'यह पार्टी हाईकमान पर निर्भर करता है कि वह सिद्धू के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है, लेकिन एक पार्टी के तौर पर कांग्रेस को अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए।'

इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मची खींचतान के बीच अमरिंदर सिंह ने कहा था कि अगर राज्य में कांग्रेस चुनाव हार जाती है तो वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा है कि सभी मंत्रियों और विधायकों को कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर जिम्मेदारी दी गई है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी के टिकट न मिलने के पीछे सीएम और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी को जिम्मेदार बताने वाले बयान को भी उन्होंने खारिज किया था। कैप्टन अमरिंदर ने कहा था कि उन्हें अमृतसर या बठिंडा सीट से कांग्रेस की टिकट की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। साथ ही सिंह ने कहा था कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कौर को टिकट नहीं मिलने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी क्योंकि टिकट बंटवारे का काम दिल्ली में कांग्रेस के आला कमान ने किया था और उन्होंने पवन कुमार बंसल को चुना।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह