न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस को मिलेगा मेरी पार्टी का वोट- मायावती

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी सपा-बसपा गठबंधन में फूट डालने चाहते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 May 2019 4:25:21

अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस को मिलेगा मेरी पार्टी का वोट- मायावती

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी सपा-बसपा गठबंधन में फूट डालने चाहते हैं। मायावती ने कहा हमने कांग्रेस से कोई समझौता नहीं किया है, लेकिन बीजेपी को हराने के लिए अमेठी और रायबरेली में बसपा का वोट कांग्रेस को मिलेगा। मायावती ने कहा, "बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक जैसी हैं। हमने कांग्रेस के साथ कोई समझौता नहीं किया है, लेकिन बीजेपी को हराने के लिए रायबरेली और अमेठी सीट पर हमारी पार्टी का वोट कांग्रेस को मिलेगा।" मायावती ने गठबंधन के कार्यकतार्ओं से अपील की कि 6 मई को रायबरेली और अमेठी में होने वाले मतदान में कांग्रेस को समर्थन दे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव बाद बीजेपी के साथ जाने के कयासों को निराधार बताते हुए कहा, 'सपा-बसपा गठबंधन सिर्फ वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी है। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व इसके सामने लाचार नजर आ रहा है, इसलिए वह दोनों पार्टियों को लेकर भ्रम फैला रहा है। बसपा प्रमुख ने कहा कि चार चरणों के चुनाव में जनता ने गठबंधन का समर्थन किया है जिससे कि बीजेपी परेशान है।'

मायावती ने कहा, 'चार चरणों के चुनाव में जनता ने गठबंधन का समर्थन किया है जिससे बीजेपी परेशान है। यह गठबंधन सिर्फ केंद्र में नया प्रधानमंत्री और नई सरकार बनाने के लिए नहीं है, बल्कि यूपी में भी बीजेपी की सरकार को हटाएगा।" उन्होंने कहा, ‘’23 मई को देश को निरंकुश और अहंकारी शासन से मुक्ति मिल जाएगी।'

बता दें कि पांचवें चरण का मतदान कल यानी 6 मई को होना है। सपा-बसपा गठबन्धन ने रायबरेली और अमेठी से अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल