न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कन्हैया कुमार ने नामांकन पत्र में खुद को बताया 'बेरोजगार', न तो खुद का कोई घर है और न ही कोई जमीन

लोकसभा चुनाव 2019 में बेगूसराय लोकसभा सीट से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने नामांकन पर्चा भर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Apr 2019 4:09:07

कन्हैया कुमार ने नामांकन पत्र में खुद को बताया 'बेरोजगार', न तो खुद का कोई घर है और न ही कोई जमीन

लोकसभा चुनाव 2019 में बेगूसराय लोकसभा सीट से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने नामांकन पर्चा भर दिया है। आयोग को दिए जानकारी में उन्होंने कहा है कि वह बेरोजगार और स्वतंत्र लेखक हैं। उन्होंने आयोग को बताया है कि उनके पास खुद की कोई जमीन और घर नहीं है, बीहट में विरासत में मिली 1.5 डिसमिल की गैर कृषि भूमि है। सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया ने अपने नामांकन पर्चे में बताया है कि उनके एक खाते में 50 रुपये हैं जबकि दूसरे में 1, 63, 648 रुपये हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि म्यूच्यूअल फंड में 170150 रुपए इन्वेस्ट किए हैं। आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने बताया है कि साल 2017-18 में कन्हैया की कुल आय 630360 रुपये थी जबकि 2018-19 में ये घटकर 228290 रुपये हो गई।

कन्हैया ने आय का स्रोत किताबों और व्याख्यानों से प्राप्त रॉयल्टी को बताया है। हलफनामे के मुताबिक कन्हैया पर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, अनाधिकृत सभा करने और धारा 124 A के तहत नारेबाजी करने के 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं जो अभी लंबित हैं।

बता दें कि कन्हैया ने मंगलवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया था। इस मौके पर बेगूसराय (Begusarai Lok Sabha Seat) पहुंचने वालों में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड, गुजरात से विधायक एवं दलित नेता जिग्नेश मेवाणी, जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद आदि शामिल रहे। पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने एक रोड शो किया। इस रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। हर तरफ कन्हैया के समर्थन में नारे लग रहे थे।

कन्हैया कुमार का गृहजिले बेगूसराय में मुख्य मुकाबला भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से है। राजद ने यहां तनवीर हसन को फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। कन्हैया ने कहा है कि उनकी लड़ाई सिर्फ भाजपा से है। महागठबंधन के साथ सीटों की साझेदारी की बात न बन पाने पर वामदलों ने अपना साझा उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया। बेगूसराय में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है और परिणाम 23 मई को आना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी