न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमल हासन के 'हिंदू आतंकवादी' बयान पर बीजेपी बोली - वह आग से खेल रहे

हासन के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तमिलसई सौंदरराजन ने ट्वीट कर कहा कि गांधी की हत्या और हिंदू आतंकवाद का मामला अभी उठाना निंदनीय है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 May 2019 12:19:43

कमल हासन के 'हिंदू आतंकवादी' बयान पर बीजेपी बोली - वह आग से खेल रहे

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने चुनावी सरगर्मियों के बीच सोमवार को तमिलनाडु के अरावकुरिचि में अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार के दौरान विवादास्पद बयान दे दिया। उन्होंने कहा, आजाद भारत का पहला आतंकी एक हिंदू था। उसका नाम नाथूराम गोडसे था। यहीं से आतंक की शुरुआत हुई थी। हासन ने कहा, “मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा, क्योंकि यह मुस्लिम बहुल इलाका है, बल्कि इसलिए क्योंकि मेरे सामने गांधी की प्रतिमा है।” मैं गांधी का ग्रेट ग्रांडसन हूं। मैं यहां उनकी हत्या के लिए न्याय मांगने आया हूं। मेरे दिल को चोट पहुंची है और मैं कहना चाहता हूं कि मैं सच्चा भारतीय हूं और कोई भी सच्चा भारतीय चाहेगा कि देश में शांति बने रहे और देश में समानता रहे।

हासन ने कहा, “मैं एक ऐसा भारत चाहता हूं जहां सभी को बराबरी मिले। मैं एक अच्छा भारतीय हूं और मैं तो यही चाहता हूं।” हासन इससे पहले नवंबर 2017 में भी हिंदू कट्टरवाद पर बयान देकर विवादों में आ चुके हैं।

हासन के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तमिलसई सौंदरराजन ने ट्वीट कर कहा कि गांधी की हत्या और हिंदू आतंकवाद का मामला अभी उठाना निंदनीय है। तमिलनाडु के उपचुनाव से पहले अल्पसंख्यकों के वोट जुटाने के लिए यह बात उठाकर हासन आग से खेल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के बम ब्लास्ट पर कोई विचार नहीं दिया।

2024 चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर चुके हैं हासन

इससे पहले साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रहे कमल हासन ने कहा था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मक्कल नीधि मय्यम यानी एमएनएम का घोषणा पत्र और उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए कमल हासन ने कहा था कि सभी उम्मीदवार मेरे चेहरे हैं। मुझे रथ खींचने वाला बनने से बेहतर रथ बनने में गर्व होगा। घोषणा पत्र जारी करते हुए 64-वर्षीय कमल हासन भी वादों की एक बड़ी सूची के साथ आए, जिसमें नौकरियों, महिलाओं के लिए समान वेतन और आरक्षण और किसानों के लिए 100 प्रतिशत लाभ आदि का जिक्र है। उन्होंने कहा कि वह 50 लाख नौकरियां पैदा करेंगे और महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी उतना ही वेतन मिलेगा, जितना पुरुषों को। अन्य लुभावने वादे में यह भी सुनिश्चित कर रहे थे कि राज्यों के राज्यपाल अपने विधायकों द्वारा चुने जाएं। हासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की होम डिलीवरी, मुफ्त वाईफाई, राजमार्गों पर कोई टोल न लगे इसका वादा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत