न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब प्रियंका गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, तो अचानक कार रुकवाई और....

इस दौरान वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रतलाम और इंदौर में रोड शो भी किया। इस दौरान इंदौर में एक दिलचस्प वाकया हुआ जब उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 May 2019 08:08:31

जब प्रियंका गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, तो अचानक कार रुकवाई और....

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को उज्जैन पहुंचीं। यहां बाबा महाकाल के मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा की। इस दौरान वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रतलाम और इंदौर में रोड शो भी किया। इस दौरान इंदौर में एक दिलचस्प वाकया हुआ जब उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे।

दरअसल, इंदौर में रोड शो से पहले रास्ते में उनके काफिले को देखकर कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। इसे देख प्रियंका ने अपनी कार अचानक रुकवाई और नारे लगाने वालों से हाथ मिलाया और कहा “आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह ‘आल दी बेस्ट”। इसके बाद प्रियंका गांधी ने इंदौर में एक मेगा रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज सिंघवी भी मौजूद थे। रोड शो के बाद प्रियंका ने राजवाड़ा में एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया। प्रियंका गांधी के इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। प्रियंका गांधी ने 4 किमी लंबा रोड शो किया। कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रियंका के दौरे से पार्टी को मालवा और निमाड़ के अंतर्गत आने वाली आठ सीटों इंदौर, रतलाम, धार, खरगोन, मंदसौर, देवास, उज्जैन और खंडवा सीटों पर फायदा होगा।

वहीं इससे पहले प्रियंका गांधी उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंची जहां उन्होंने महाकाल का अभिषेक किया। इंदौर में प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू पर तंज कसा। प्रियंका ने कहा, ''वे (मोदी) इतने बड़े रक्षा विशेषज्ञ हैं कि उन्होंने खुद तय कर लिया जहाज कौन बनाएगा। जिसने जिंदगी में कभी एक भी विमान नहीं बनाया, उसे कॉन्ट्रेक्ट दे दिया। एचएएल से नहीं बनवाए। वे बड़े विशेषज्ञ हैं। उन्होंने सोचा कि ऐसा काम करेंगे और बादलों की वजह से राडार पर नहीं आएंगे। चाहे बारिश का मौसम हो, या खुली धूप हो।। सबको पता चल गया है कि इनकी राजनीति की सच्चाई क्या है?'' दरअसल, मोदी ने एक इंटरव्यू में बालाकोट स्ट्राइक को लेकर कहा था कि जब इसकी योजना बन रही थी, तो मैंने कहा था कि आसमान में छाए बादल और भारी बारिश हमें पाकिस्तानी राडार से बचने में मदद कर सकते हैं।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन