न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घृणा फैलाते हैं हरे झंडे, बैन लगाए चुनाव आयोग: गिरिराज सिंह

चुनाव में हरे झंडों पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने चुनाव आयोग से गुहार लगाते हुए कहा कि इस रंग के झंडों को अक्सर मुस्लिमों से जुड़े राजनीतिक एवं धार्मिक निकायों से जोड़ कर देखा जाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Apr 2019 6:27:21

घृणा फैलाते हैं हरे झंडे, बैन लगाए चुनाव आयोग: गिरिराज सिंह

चुनाव में हरे झंडों पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने चुनाव आयोग से गुहार लगाते हुए कहा कि इस रंग के झंडों को अक्सर मुस्लिमों से जुड़े राजनीतिक एवं धार्मिक निकायों से जोड़ कर देखा जाता है। उन्होंने कहा हरे रंग के झंडे घृणा फैलाते हैं और पाकिस्तान में इस्तेमाल होने की धारणा बनाते हैं। सिंह ने कहा इस संसदीय क्षेत्र से उनकी जंग उस ‘गिरोह' के खिलाफ है जो भारत के ‘टुकड़े' करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं विकास के एजेंडा का प्रतिनिधित्व करते हैं। भगवा पार्टी के नेता ने साक्षात्कार में कहा कि भाजपा नीत राजग, बिहार (यहां लोकसभा की 40 सीटें हैं) में 2014 में जीती गई 31 सीटों के आंकड़ों को सुधारेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं प्रत्येक सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार हैं तथा इसके सभी प्रत्याशी “उनके ही प्रतीक'' हैं।

बेगूसराय में त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है, जहां सिंह का सामना राजद के तनवीर हसन और भाकपा के युवा नेता कन्हैया कुमार से है। उन्होंने 2014 में 1.4 लाख मतों के अंतर से बिहार की नवादा लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी लेकिन इस बार उन्हें बेगूसराय से टिकट दिया गया है। उन्होंने इस बदलाव को लेकर सार्वजनिक तौर पर रोष प्रकट किया था लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें मना लिया। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने खुद उनसे बातचीत की थी।

इस सीट पर होने जा रही टक्कर इस बार के आम चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा में रही क्योंकि सिंह को भाजपा के कट्टर हिंदुत्व चेहरा के तौर देखा जाता है , वहीं जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार खुद को भगवा विचारधारा को चुनौती देने वाले निर्भीक उम्मीदवार के तौर पर पेश कर रहे हैं। इस सीट पर चुनाव 29 अप्रैल को होने हैं। सिंह ने कहा, “अलगाववाद एवं आतंकवाद के समर्थक” इस निर्वाचन क्षेत्र में जमा हो गए हैं। सिंह ने यह हमला स्पष्ट तौर पर कुमार पर किया जिन पर भाजपा जेएनयू के उन छात्र प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने का आरोप लगा रही है, जिन्होंने कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाए थे। हालांकि, कन्हैया कुमार ने इन आरोपों को खारिज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी