न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : PM मोदी की रैली में दिखे मुकेश अंबानी के बेटे अनंत, पिता ने किया था कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन

इस सभा में बीजेपी के समर्थकों के साथ-साथ रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी भी नजर आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Apr 2019 1:52:27

मुंबई : PM मोदी की रैली में दिखे मुकेश अंबानी के बेटे अनंत, पिता ने किया था कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के चलते शुक्रवार शाम मुंबई में एक विशाल सभा को संबोधित किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के चीफ रामदास आठवले भी मौजूद रहे। इस सभा में बीजेपी के समर्थकों के साथ-साथ रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी भी नजर आए। इस दौरान एक मराठी समाचार चैनल से बातचीत करते हुए अनंत ने कहा कि वह मोदी को सुनने और देश का समर्थन करने आये थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने पिछले दिनों दक्षिण मुंबई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया था। यहां 29 अप्रैल को मतदान होना है। अंबानी का कांग्रेस उम्मीदवार देवड़ा को समर्थन ऐसे समय में सामने आया जब देश के सबसे अमीर उद्योगपति के भाई अनिल अंबानी पर राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस लगातार निशाना साध रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री देवड़ा ने अपने ट्विटर पेज पर एक विडियो साझा किया था जिसमें अंबानी उनकी तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर साझा वीडियो में मुकेश कहते हैं, 'मिलिंद दक्षिण मुंबई के लिए हैं। उन्होंने 10 साल तक दक्षिण मुंबई को रिप्रेजेंट किया है। उन्हें यहां की सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक ईको-सिस्टम की अच्छी समझ है। छोटे और बड़े बिजनेस दोनों ही दक्षिण मुंबई में फल-फूल रहे हैं। इसके जरिए प्रतिभावान युवाओं के रोजगार के मौके बनाए जा सकते हैं।'

बता दें कि पीएम ने इस रैली में कांग्रेस की आलोचना की थी। मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे कम सीटें जीत पाई थी और इस बार वह सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ने का रेकॉर्ड बना रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद