न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों एक नई सूची, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से, मनीष तिवारी को आनंदपुर साहिब से मैदान में उतारा

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Apr 2019 7:14:39

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों एक नई सूची, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से, मनीष तिवारी को आनंदपुर साहिब से मैदान में उतारा

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को जारी इस लिस्ट में बिहार, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और पंजाब के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बता दें कि कांग्रेस पार्टी बिहार में गठबंधन के साथ 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में नैशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है और दोनों दलों की सहमति से कांग्रेस जम्मू, उधमपुर और लद्दाख में अपने प्रत्याशी उतार रही है। कांग्रेस की इस लिस्ट में शाश्वत केदार को बिहार के बाल्मीकि नगर से, रिगज़िन स्पालबार को जम्मू-कश्मीर के लदाख से, शैलेंद्र पटेल को मध्य प्रदेश के विदिशा से, मोना सुसतानी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से, तो वहीं केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब के संगरूर से टिकट दिया गया है। 2014 लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में चुनाव हुए थे। बीजेपी को 3, पीडीपी को 2 और नैशनल कॉन्फ्रेंस को एक सीट मिली थी।

इस लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से टिकट दिया गया है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान में भी गुना सीट से सांसद हैं। उन्हें फिर से उसी सीट से मैदान में उतारा गया है। सिंधिया को लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन इस घोषणा के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को पंजाब के आनंदपुर साहिब से मैदान में उतारा गया है।

बता दे, 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक कुल 386 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल