न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, बीजेपी-आप ने किस सीट पर कौन उम्मीदवार उतारे, जाने

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली की जंग साफ हो गई है। दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए रविवार को कांग्रेस (Congress) ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Apr 2019 12:10:35

दिल्ली : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, बीजेपी-आप ने किस सीट पर कौन उम्मीदवार उतारे, जाने

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली की जंग साफ हो गई है। दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए रविवार को कांग्रेस (Congress) ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर चली लंबी बातचीत बिना नतीजा खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदावारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से अजय माकन, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली से राजेश लिलोठिया और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को उतारा है। दक्षिण दिल्ली सीट पर उम्मीदवार का ऐलान अभी नहीं किया। दिल्ली उत्तर पूर्व सीट से खास बात ये है कि तीनों उम्मीदवार ब्राह्मण हैं। तीनों मूल रूप से दिल्ली के नहीं हैं। तीनों अपनी अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष/संयोजक हैं या रहे हैं। मनोज तिवारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। शीला दीक्षित इस वक्त कांग्रेस प्रदेश की अध्यक्ष हैं और दिल्ली की सीएम रही हैं। आप नेता दिलीप पांडे दिल्ली के संयोजक रहे हैं। गठबंधन से पहले ही आम आदमी पार्टी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर चुकी थी।

बता दें, अभी तक आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन कांग्रेस के इस ऐलान के बाद गठबंधन की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी हैं। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 419 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

बता दें, रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साथ उम्मीदवारों एक सूची जारी की थी। इस सूची में मध्यप्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के उम्मीदवारों की घोषणा की गई। सूची के मुताबिक दिल्ली के चार मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है। इनमें डॉ. हर्षवर्धन, रमेश बिधूड़ी, मनोज तिवारी और प्रवेश वर्मा को शामिल हैं। बीजेपी ने मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली, डॉ. हर्षवर्धन को चांदनी चौक, प्रवेश वर्मा को पश्चिमी दिल्ली और रमेश बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मध्यप्रेदश के इंदौर से शंकर ललवानी को मैदान में उतारा गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अमृतसर से और हरिनारायण राजभर को घोसी से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस की लिस्ट से साफ है कि पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के अपने सभी बड़े नाम को मैदान में उतार दिया है, जिनमें 15 साल तक दिल्ली की लोकप्रिय सीएम रही शीला दीक्षित का नाम भी शामिल है। उधर बीजेपी ने अपने मौजूदा चार सांसदों पर भरोसा जताया है, लेकिन मौजूदा तीन सांसदों को अब तक टिकट नहीं दिया है। जिन्हें टिकट से महरूम रखा गया है कि उनमें महेश गिरी, मीनाक्षी लेखी और दलित नेता शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत