न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेठी में स्मृति ईरानी को 5 लाख वोटों से हराने का कांग्रेस का लक्ष्य, रणनीतिकारों ने बनाया प्लान

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रणनीतिकारों का कहना है कि इस बार राहुल गांधी स्मृति ईरानी को कम से कम पांच लाख वोटों से हराने वाले है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Apr 2019 12:18:36

अमेठी में स्मृति ईरानी को 5 लाख वोटों से हराने का कांग्रेस का लक्ष्य, रणनीतिकारों ने बनाया प्लान

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रणनीतिकारों का कहना है कि इस बार राहुल गांधी स्मृति ईरानी को कम से कम पांच लाख वोटों से हराने वाले है। बता दे, 2014 के लोकसभा चुनाव में यह अंतर एक लाख वोटों का था। लेकिन इस बार पार्टी रणनीतिकारों ने खास रणनीति बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को इसे सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है।

बीजेपी के धुआंधार चुनाव प्रचार का सामना कर रही कांग्रेस अमेठी में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अच्छे अंतर से जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। 2014 आम चुनाव में जब भाजपा ने अमेठी में राहुल के विरुद्ध स्मृति ईरानी को उतारा तो नई उम्मीदवार ने तत्कालीन कांग्रेस उपाध्यक्ष को अच्छी चुनौती दी और 2009 में राहुल की जीत के 3.7 लाख अंतर को कम करके एक लाख मतों तक ला दिया। जिसके बाद कांग्रेस प्रबंधकों की आँखे खुल गई और इस अंतर को ज्यादा से ज्यादा बरकरार रखने के लिए तेजी से जुट गए। बता दे, राहुल ने 2009 में बसपा के आशीष शुक्ला को 3.7 लाख मतों से हराया था। इसकी तुलना में 2014 में ईरानी को तीन लाख मत मिले थे। राहुल को 4.08 लाख मत मिले थे। सूत्रों ने कहा कि यह अंतर और कम हो सकता है, जो कांग्रेस पार्टी में चिंता का सबब बना हुआ है।2014 में हार के बावजूद अपने प्रदर्शन से उत्साहित ईरानी तबसे लगातार अमेठी का दौरा कर रही हैं और इस प्रतिष्ठित सीट पर कब्जा जमाने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं जहां कई उन्हें अभी भी 'बाहरी' की तरह मानते हैं।कांग्रेस एमलीसी दीपक सिंह ने कहा, 'अमेठी गांधी परिवार के लिए दूसरा घर जैसा है। हम राहुलजी के लिए जीत का बड़ा अंतर सुनिश्चित करेंगे।'

ऑनलाइन ऐप 'शक्ति' के जरिए लगातार रखी जा रही है निगरानी

इसके बाद सूक्ष्म स्तरीय योजना के तहत 'पूर्वा' यानी गांवस्तर तक टीमों को भेजा गया और ऑनलाइन ऐप 'शक्ति' के जरिए लगातार निगरानी रखी गई। शक्ति ऐसा ऑनलाइन मंच है जिसके जरिए देशभर में बूथ स्तरीय समूहों के प्रदर्शन को ट्रैक किया जाता है। अमेठी में पार्टी समन्वयकों ने एक विशेष प्रयास भी किया है, जहां राहुल को पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया गया है। पार्टी की प्रणाली को दुरुस्त करने के अलावा, कार्यकर्ताओं से जीत का अंतर पांच लाख वोट सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

सपा नेताओं से भी ली जा रही है मदद

सूत्रों का कहना है कि तथाकथित प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के प्रभावशाली नेताओं की भी इस कार्य में मदद ली जा रही है। सपा-बसपा गठबंधन ने आम चुनाव में कांग्रेस से किनारा कर लिया है, लेकिन अखिलेश यादव की पार्टी सपा का 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन था और दोनों पार्टियों में जुड़ाव पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की सपा व बसपा के स्थानीय नेताओं से राहुल को समर्थन देने के लिए कई बार बातचीत हुई है। उन्होनें साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से लक्ष्य के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी