न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस का दावा- चुनाव हार रही है बीजेपी, राहुल बोले- मैंने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी, BJP-मोदी से नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि अब तक के चुनाव में बीजेपी हार रही है। राहुल गांधी ने कहा चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 May 2019 12:07:43

कांग्रेस का दावा- चुनाव हार रही है बीजेपी, राहुल बोले- मैंने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी, BJP-मोदी से नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि अब तक के चुनाव में बीजेपी हार रही है। राहुल गांधी ने कहा चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है। स्पष्ट है कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं। किसान, भ्रष्टाचार, रोजगार, संस्थाओं पर अतिक्रमण मुख्य मुद्दे हैं। इसलिए बीजेपी चुनाव हार रही है। बेरोजगारी इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है। मोदी जी ने युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का झूठा वादा किया था। राहुल गांधी ने कहा चौकीदार ही चोर है और ये एक नारा, एक सच्चाई है।

राहुल गांधी ने कहा बीजेपी और पीएम मोदी भारतीय सेना का अपमान और राजनीतिकरण कर रही है। भारतीय सेना नरेंद्र मोदी की सेना नहीं। यह हिंदुस्तान की सेना है। मोदी जी ने सेना की तुलना वीडियो गेम से करके सेना का अपमान किया है। कांग्रेस ने कभी सेना का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं किया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय सिर्फ भारतीय सेना को जाता है। नरेंद्र मोदी भारतीय सेना का राजनीतिकरण कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने मसूद अजहर को आतंकी घोषित किए जाने को मोदी सरकार की सफलता पर पलटवार किया और कहा कि मसूद अजहर आज पाकिस्तान में क्यों बैठा है? बीजेपी को ही इस पर जवाब देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने मसूद अजहर को पाकिस्तान नहीं भेजा था।

मैंने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी, BJP-मोदी से नहीं- राहुल

चौकीदार चोर है संबंधी बयान पर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगने पर भी राहुल ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा, 'मुझसे गलती हुई और मैंने माफी मांग ली। एक बात स्पष्ट कर दूं कि सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामले में एससी के हवाले से की अपनी टिप्पणी के लिए मैंने माफी मांगी है। बीजेपी या आरएसएस के लोगों से कोई माफी नहीं मांगी। चौकीदार चोर है का नारा आज देश भर में बोला जा रहा है और यह हमारा नारा रहेगा।'

पीएम मोदी को दी बहस की चुनौती


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने पर निशाना साधते हुए बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और नौकरी के मुद्दे पर पीएम मोदी को बहस की चुनौती देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकाल खत्म होने से पहले पीएम को कम से कम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए। राहुल ने चुटकी लेते हुए कहा, 'पीएम मोदी जहां और जब चाहें मुझसे बहस कर सकते हैं, लेकिन अनिल अंबानी के घर को छोड़कर। मैं वहां बहस करने नहीं आ सकता।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल