न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, सोनिया-राहुल की मौजूदगी में आज एक मंच पर होंगे कई विपक्षी दल

लोकसभा चुनाव से पहले राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की मौजूदगी में विपक्षी दलों के नेताओं का बड़ा मंच सजेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Apr 2019 8:08:50

मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, सोनिया-राहुल की मौजूदगी में आज एक मंच पर होंगे कई विपक्षी दल

लोकसभा चुनाव से पहले राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की मौजूदगी में विपक्षी दलों के नेताओं का बड़ा मंच सजेगा। कार्यक्रम में सोनिया और राहुल विपक्ष के नेताओं को संबोधित करेंगे। इसका मकसद एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों को एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत लाना है। सोनिया गांधी ने हाल में जिन विपक्षी दलों के साथ एकता दिखाई थी, उन्हीं दलों को इस बैठक में बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, डीएमके, आरजेडी, टीडीपी, एनसीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, आप, जेडीएस, टीएमसी, योगेंद्र यादव की स्वराज इंडिया और सीपीआईएल के हिस्सा लेंगे। प्रमुख वक्ताओं में सियासी जगत से कांग्रेस से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, सीपीएम से सीताराम येचुरी, सीपीआई से डी राजा, आरजेडी से मनोज झा, डीएमके से टीकेएस इलंगोवन, योगेंद्र यादव और सीपीआईएमएल की कविता कृष्णन शामिल हैं।

इन संगठनों ने एनडीए सरकार को हटाने के लिए तीन स्तर पर तैयारी की है। पहला, जो विपक्षी दल आएंगे, उनके घोषणा पत्रों का मिलान करने पर इन संगठनों ने पाया कि, करीब 42 बातें मिलती जुलती हैं। वहीं 15 ऐसी बड़ी अहम बातें हैं, जो सबमें हैं। उनको लेकर ये संगठन विपक्षी दलों से इसको न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत स्वीकारने की वकालत होगी और उम्मीद है सब इसको स्वीकार कर लेंगे। दूसरा, एक चार्जशीट भी तैयार की गई है। इसमें एनडीए सरकार के तमाम सेक्टर में क्या किया ये होगा। इस चार्जशीट को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही ये ऐलान भी होगा कि, ये सभी संगठन इन दोनों चीजों को लेकर देश भर में घर घर जाएंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन समृद्ध भारत संस्था के ज़रिए किया जा रहा है। इनमें 200 से ज़्यादा तमाम क्षेत्रों के एनजीओ और सिविल सोसाइटी के संगठनों को न्योता है।

माना जा रहा है कि, इन संगठनों से लाखों लोग जुड़े हैं जो एनडीए सरकार के खिलाफ मुहिम चलाएंगे। दरअसल, इस पूरी मुहिम की थीम 2004 की तर्ज पर है। साथ ही 2019 के चुनावों में जनता के सामने कोशिश एक कॉमन और प्रोग्रेसिव एजेंडा पेश करने की है। इसके अलावा भविष्य में गैर बीजेपी मिली जुली सरकार की सूरत में एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम का भी नए सिरे से आगाज़ करने की तैयारी है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा। सुबह 10 बजे राहुल गांधी बोलेंगे, दोपहर 2 बजे सोनिया गांधी से कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत