न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक : लोकसभा चुनाव के बाद 20 कांग्रेस विधायक पाला बदल लेंगे : येदियुरप्पा

23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के 20 विधायक पाला बदल लेंगे। यह दावा कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 May 2019 6:01:32

कर्नाटक : लोकसभा चुनाव के बाद 20 कांग्रेस विधायक पाला बदल लेंगे : येदियुरप्पा

23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के 20 विधायक पाला बदल लेंगे। यह दावा कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में गठबंधन सरकार चलाई जा रही है, उससे ये विधायक खुश नहीं हैं। येदि ने कहा- अभी हमारे पास 104 विधायक हैं और दो विधानसभा उपचुनाव होने के बाद यह संख्या 106 हो जाएगी। 20 कांग्रेस विधायक भी हमारे साथ आ जाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद हम सत्ता हासिल कर लेंगे। येदि ने यह भी दावा किया कि जनता दल सेकुलर (जेडीएस) और कांग्रेस गठबंधन से नाराज विधायकों की मदद से हम फिर से सत्ता हासिल करेंगे।

हालाकि, येदियुरप्पा के दावे पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने कहा- हर पार्टी में असंतुष्ट विधायक हैं। भाजपा में भी कुछ ऐसे विधायक हैं। लेकिन, कांग्रेस उनका पाला बदलवाने के लिए नहीं उकसा रही है। 3 दिन का सीएम बनने के बाद अब तो येदियुरप्पा को शर्म आनी चाहिए। अभी भी वह उस पद के लिए लालच दिखा रहे हैं।

इससे पहले कांग्रेस के बागी विधायक रमेश जारकिहोली ने ऐलान किया था कि वे भाजपा ज्वाइन करेंगे। बताया जा रहा है कि रमेश ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था- चुनाव नतीजे आने के बाद गठबंधन सरकार गिर जाएगी। 4-5 कांग्रेस विधायक इस्तीफा देंगे और नतीजतन कई विधानसभाओं में उप चुनाव होगा। मैं गोकक से चुनाव लडूंगा। रमेश के भाई सतीश जारकिहोली कुमारस्वामी सरकार में मंत्री हैं और वे यामाकनमराडी से विधायक हैं।

उधर, चिंचोली से विधायक उमेश वी जाधव ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे मौजूदा लोकसभा चुनाव में कलबुर्गी से भाजपा के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उमेश के बारे में कहा कि उन्होंने हर फायदा उठाने के बाद पार्टी को छोड़ दिया। वे मौकापरस्त निकले। उमेश के साथ-साथ उनके हर रिश्तेदार ने कांग्रेस में सत्ता का सुख उठाया। अब वे कह रहे हैं कि कांग्रेस ने उनके साथ न्याय नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत