न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019: देर रात तक BJP में चला मंथन, आज शाम तक जारी हो सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची भारतीय जनता पार्टी ने तैयार कर ली है और जल्द ही जारी कर देगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Mar 2019 9:26:41

लोकसभा चुनाव 2019: देर रात तक BJP में चला मंथन, आज शाम तक जारी हो सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची भारतीय जनता पार्टी ने तैयार कर ली है और जल्द ही जारी कर देगी। शनिवार देर रात 2 बजे तक चली बैठक में उम्मीदवारों को टिकट देने पर फैसला लिया गया। आज भी उम्मीदवारों के नाम की चर्चा के लिए बैठक जारी रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक बीजेपी उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। सूत्रों की माने तो आज 180 उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है। इस लिस्ट में अधिकतर नाम पहले चरण में होने वाले मतदान वाली सीटों से संबंधित होंगे। चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बिहार के बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह ने नवादा से चुनाव जीते थे।

इस बार नवादा सीट एनडीए में शामिल राम विलास पासवान की पार्टी एलजेपी को चली गई हैं। यहां से एलजेपी से वीना सिंह को टिकट मिला हैं। वीना सिंह वर्तमान में मुंगेर से सांसद हैं। वीना सिंह बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। बीजेपी ने पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद और आरा से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को टिकट मिला दिया है।

सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। यूपी की 80 सीटों को लेकर आज सुबह 10 बजे से अलग से चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक के साथ ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज यूपी, एमपी, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की कोर कमेटी की बैठक भी बुलाई है।

सूत्रों के मुताबिक बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को उजियारपुर, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को पाटलिपुत्र, राजीव प्रताप रूडी को छपरा, राधामोहन सिंह को पूर्वी चंपारण और संजय जयसवाल को पश्चिमी चंपारण से टिकट दिया गया है। वहीं, हुकुमदेव यादव के बेटे अशोक यादव को बिहार के मधुबनी से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा बीजेपी ने भागलपुर से शाहनवाज हुसैन का टिकट काट दिया है। वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। पिछली बार बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भागलपुर से चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन करीब 8 हजार वोटों से हार गए थे।

इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र की नागपुर सीट से नितिन गड़करी, मुंबई नॉर्थ सेंटर से पूनम महाजन, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से किरीट सोमैया को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, बिहार की भागलपुर, शिवान, झंझारपुर, वाल्मीकि नगर, गोपालगंज और गया सीट बीजेपी ने एनडीए में सहयोगी जेडीयू को दिया है।

बता दें कि पहले चरण में 91 सीटों के लिये 11 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 17वीं लोकसभा की 543 संसदीय सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कुल सात चरणों में मतदान होने हैं। इसके बाद 23 मई को नतीजा आएगा। लोकसभा चुनाव के लिये पहले चरण में आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 42 सीटों के लिये मतदान होगा। इसके अलावा 11 अप्रैल के उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं असम की कुछ सीटों पर मतदान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत