न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को माला पहनाई, स्मृति ईरानी ने संस्कार पर उठा दिए सवाल

बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पर लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shashtri) का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Mar 2019 4:31:29

प्रियंका गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को माला पहनाई, स्मृति ईरानी ने संस्कार पर उठा दिए सवाल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का वाराणसी दौरा विवादों में आ गया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पर लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shashtri) का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया। स्मृति ईरानी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें प्रियंका गांधी अपने गले की माला उतारने के बाद हाथ में लेती हैं और फिर वही माला पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर डाल देती हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसे शास्त्री जी का अपमान बताते हुए कहा 'मुंडी झुकाइएके सर झटकाइएके, गुमान में बिटिया भूल गई मरजाद। आपन गले की उतरन, पहनाए दीहिन। शास्त्री जी के अपमान पर ताली बजाएके, हाथ हिलाइएके। चल दीहलें कांग्रेस बिटिया तोहार।'

वहीं लाल बहादुर शास्त्री के नाती और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, ''शास्त्री जी को गांधी परिवार ने कभी सम्मान दिया ही नहीं लेकिन यह दृश्य देकर दुख ही नहीं इनके संस्कार पर भी रोना आता हैं। यह क्या देश चलाएंगे।''

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर थीं। जहां उन्होंने करीब सौ किलोमीटर की दूरी गंगा नदी मार्ग से तय की और तटों पर रहने वालों से मुलाकात की। कल पूर्वी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर गयीं थी।

bjp leader smriti irani,smriti irani,smriti irani news,priyanka gandhi,lal bahadur shastri,india news,lok sabha election 2019

कल उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इस देश की हर संस्था पर पिछले पांच साल के दौरान प्रहार किया। उन्होंने कहा, 'इसलिए मैं सोचती हूं कि प्रधानमंत्री को यह सोचना बंद करना चाहिए कि जनता मूर्ख है। उन्हें समझना चाहिए कि जनता सब कुछ देखती समझती है।'

बुधवार को ऐतिहासिक काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने जन सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने वाराणसी से जो वादे किए थे, वो उन्होंने पूरे नहीं किए। बीजेपी के उस घोषणा पत्र को भी दिखाया जो 2014 में वाराणसी के लिए जारी किया गया था प्रियंका गांधी ने कहा कि 'इसमें 8 वादे किए मोदी जी ने, इसमें से 1 भी पूरा हुआ कि नहीं? एक भी नहीं। ये प्रचार की राजनीति सरल है, कोई भी कर सकता है।'

प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी गंगा मार्ग से पहुंचने पर प्रियंका ने नाविक समुदाय के लोगों से अस्सी घाट पर संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे देश में हो रही नकारातमक राजनीति को नकार दें और अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में एक नये तरह की राजनीति की जरूरत है। उन्होंने वोटरों से कहा कि वे नकारात्मक राजनीति को नकारें। मोदी का नाम लिये बिना प्रियंका ने निशाना साधा, '56 इंच का सीना किधर गया।'

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘अगले 48 घंटों तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें’, ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान में फंसे भारतीयों के लिए  एडवाइजरी जारी
‘अगले 48 घंटों तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें’, ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान ने किया कड़ा पलटवार – 1.4 करोड़ ईरानी तैयार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- 'मैं भी कुर्बानी देने को तैयार'
ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान ने किया कड़ा पलटवार – 1.4 करोड़ ईरानी तैयार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- 'मैं भी कुर्बानी देने को तैयार'
‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटीं...’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लुटाया प्यार
‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटीं...’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लुटाया प्यार
राजपाल यादव के समर्थन में बोले सलमान खान, कहा— डॉलर नहीं, आपके काम की असली कीमत मायने रखती है
राजपाल यादव के समर्थन में बोले सलमान खान, कहा— डॉलर नहीं, आपके काम की असली कीमत मायने रखती है
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
अक्षय कुमार का अजीबोगरीब लुक देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस, फटे-पुराने कपड़ों में भी बरकरार रहा उनका कॉन्फिडेंस
अक्षय कुमार का अजीबोगरीब लुक देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस, फटे-पुराने कपड़ों में भी बरकरार रहा उनका कॉन्फिडेंस
बालों को काला, घना और चमकदार बनाना है तो पिएं ये खास जूस, जानिए पूरी जानकारी
बालों को काला, घना और चमकदार बनाना है तो पिएं ये खास जूस, जानिए पूरी जानकारी
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
IPL में जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की  कितनी बार हुई टक्कर? आंकड़ों से जानें पूरी तस्वीर
IPL में जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की कितनी बार हुई टक्कर? आंकड़ों से जानें पूरी तस्वीर
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
इंसानों के लिए खतरा बढ़ा, Superintelligent AI जल्द ही बदल सकता है दुनिया, OpenAI ने जारी की चेतावनी
इंसानों के लिए खतरा बढ़ा, Superintelligent AI जल्द ही बदल सकता है दुनिया, OpenAI ने जारी की चेतावनी
यूपी में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख निशुल्क टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें पात्रता
यूपी में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख निशुल्क टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें पात्रता
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर