न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महात्मा गांधी को 'पाकिस्तान का राष्ट्रपिता' बताने वाले प्रवक्ता की BJP ने की छुट्टी

बीजेपी ने मध्य प्रदेश के नेता अनिल सौमित्र को महात्मा गांधी को 'पाकिस्तान का राष्ट्रपिता' कहने पर निलंबित कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 May 2019 5:31:16

महात्मा गांधी को 'पाकिस्तान का राष्ट्रपिता' बताने वाले प्रवक्ता की BJP ने की छुट्टी

बीजेपी ने मध्य प्रदेश के नेता अनिल सौमित्र को महात्मा गांधी को 'पाकिस्तान का राष्ट्रपिता' कहने पर निलंबित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के प्रवक्ता और मीडिया सेल के प्रमुख अनिल सौमित्र को सभी पदों से हटाते हुए निलंबित कर दिया है। सौमित्र ने अपने फेसबुक पोस्ट में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था, 'महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए। कुछ लायक तो कुछ नालायक।' इसके साथ ही बीजेपी ने उन्हें सात दिनों के अंदर जवाब भी देने को कहा है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होने जा रहा है। उससे पहले नाथूराम गोडसे पर बीजेपी नेताओं द्वारा आए बयानों से हुए विवाद ने देशभर में तूल पकड़ लिया है।

भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को देशभक्त बताए जाने पर बीजेपी ने पल्ला झाडा़ लिया। गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर भोपाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूरी तरह से घिर गई हैं। उनके इस बयान के बाद से न सिर्फ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़े शब्दों में प्रज्ञा के बयान की निंदा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि गांधी जी या गोडसे के बारे में जो भी बयान दिये गये हैं, यह भयंकर खराब है, घृणा के लायक है, आलोचना के लायक है। सभ्य समाज के अंदर ऐसी सोच नहीं चल सकती है। उन्होंने माफी मांग ली अलग बात है लेकिन मैं मन से कभी माफ नहीं कर पाउंगा।

उधर, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अमित शाह ने अपने ट्विट में कहा, ''पार्टी की अनुशासन समिति ने तीनों नेताओं से जवाब मांगकर उसकी एक रिपोर्ट 10 दिन के अंदर पार्टी को दे, इस तरह की सूचना दी गयी है।'' अमित शाह ने तीनों नेताओं के इस बयान को निजी बयान बताया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''पिछले दो दिनों में अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और नलीन कटील के जो बयान आये हैं वो उनके निजी बयान हैं, उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है।'' नाथूराम गोडसे को लेकर दिए बयान के बाद बीजेपी के नेता अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और नलीन कटील की मुश्किलें बढ़ने लगी है। भारतीय जनता पार्टी ने दोनों नेताओं से इस बारे में जवाब मांगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत