न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी पर बाबा रामदेव का तंज, कहा - बड़ी-बड़ी बातें करने से देश नहीं चलता

पहले चरण में वोटिंग के दौरान हरिद्वार में योग गुरू बाबा रामदेव (Yog Guru Baba Ramdev) ने अपना वोट डालने के बाद एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि अगली सरकार को लेकर तस्वीर अच्छी है और परिणाम भी अच्छे होंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Apr 2019 12:41:32

राहुल गांधी पर बाबा रामदेव का तंज, कहा - बड़ी-बड़ी बातें करने से देश नहीं चलता

पहले चरण में वोटिंग के दौरान हरिद्वार में योग गुरू बाबा रामदेव (Yog Guru Baba Ramdev) ने अपना वोट डालने के बाद एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि अगली सरकार को लेकर तस्वीर अच्छी है और परिणाम भी अच्छे होंगे। बता दें कि साल 2014 में बाबा रामदेव ने खुलकर बीजेपी का समर्थन किया था और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए रैलियां भी की थी। लेकिन अब रामदेव जरा बदले बदले से दिखे। उन्होंने मोदी या बीजेपी का विरोध तो नहीं किया, बल्कि समर्थन ही किया। लेकिन समर्थन में वो जोश नहीं दिखा, जो 2014 में था। जब उनसे पूछा गया इस बार सरकार किसकी बन रही है तो उन्होंने साफ तौर पर किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। अपनी बातचीत में राहुल गांधी या कांग्रेस पर सीधे हमले नहीं किए, लेकिन इतना जरूर कहा कि देश चलाना कोई बच्चों का खेल नहीं है। उन्होंने कहा, "बड़ी-बड़ी बातें करने से देश नहीं चलता है। खाली झूठे वादे करने से देश नहीं चलता है। देश इरादों से चलता है।'' रामदेव ने आगे कहा, '' जो आज कह रहा है मेरी सरकार बनाओ उनसे पूछना चाहिए कि तुमने किया क्या है देश के लिए ये बताओ। हमे ट्रैक रिकॉर्ड देखना चाहिए, कंट्रीब्यूशन देखना चाहिए, कैरेक्टर देखना चाहिए, पॉलिसी देखनी चाहिए, उनकी लीडरशिप क्वालिटी को देखनी चाहिए। यह देखना चाहिए कि जिनको हम वोट दे रहे हैं क्या वह इस महान राष्ट्र का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।''

देश की जनता से बाबा रामदेव ने कहा कि, 'आओ करें मतदान की चोट और मिटाए लोकतंत्र की खोट'। इसके आगे उन्होंने कहा, 'पूरे देश में राजनीतिक अफरातफरी का दौर है। आज राजनीतिक असुरक्षा, समाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा का प्रश्न है। जो इससे देश को बाहर निकाल सके ऐसा नेतृत्व भारत को चाहिए।'

जब उनसे पूछा गया 2014 की तरह इस बार आप चुनाव में सक्रिय क्यों नहीं थे इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'पहले मैं आंदोलन के मोड पर था। हर समय आंदोलन के मोड पर नहीं रहा जाता। महात्मा गांधी भी जब आंदोलन करते थे तो 10 साल तक फिर क्रिएटिव काम किया करते थे। मैं भी पिछले पांच साल से क्रिएटिव काम कर रहा था। हर क्षेत्र में चाहे वो शिक्षा हो, एग्रीकल्चर हो या उद्योग हो। मैं राजनीति के साथ राष्ट्रनीति की भी बात करता हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत