न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केदारनाथ में ध्यान लगाने को लेकर गहलोत ने PM मोदी का उड़ाया मजाक, कहा- भगवान ही जानें...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के द्वारा शनिवार को केदारनाथ (Kedarnath) में ध्यान लगाने को लेकर कांग्रेस के नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मजाक उड़ाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 May 2019 8:27:52

केदारनाथ में ध्यान लगाने को लेकर गहलोत ने PM मोदी का उड़ाया मजाक, कहा- भगवान ही जानें...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के द्वारा शनिवार को केदारनाथ (Kedarnath) में ध्यान लगाने को लेकर कांग्रेस के नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मजाक उड़ाया। आश्चर्य जाहिर करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी अब क्या संदेश देना चाहते हैं। गहलोत ने प्रधानमंत्री पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि आज वह भगवा धारण कर एक गुफा में बैठे हुए हैं। भगवान ही जानें, वह क्या संदेश देना चाहते हैं। हर कोई उन्हें देख रहा है। गहलोत ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति पर चुप रहने तथा इनकी जगह धर्म और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे उठाने को लेकर मोदी की आलोचना की। मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा शुक्रवार को किये गये संवाददाता सम्मेलन पर टिप्पणी करते हुए गहलोत ने यहां कहा कि उन्होंने पिछले पांच साल में मीडिया को संबोधित नहीं किया लेकिन अब संवाददाताओं के सामने आ रहे हैं। गहलोत ने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके चेहरे और शारीरिक हाव-भाव को देखिए। देश ने यह देख लिया कि वे क्या संदेश देना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बहस करने की चुनौती दी, पर वे पीछे हट गये। वे लोग क्यों मुद्दों पर चर्चा करने से पीछे हट जाते हैं? उन्होंने पिछले पांच साल में क्या किया? उनका दृष्टिकोण क्या है? उन्होंने सिर्फ अपने चुनाव प्रचार और रणनीति के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह दोनों लोगों के लिये सिर्फ मजाक बनकर रह गये हैं क्योंकि हर कोई उनके संवाददाता सम्मेलन का उद्देश्य खोज रहा है। गहलोत ने दावा किया कि दोनों हारे हुए योद्धा लग रहे थे और मोदी निश्चित तौर पर चुनाव में पराजित होंगे।

मोदी उत्तराखंड में हिमालय स्थित तीर्थस्थल में पूजा करने के बाद पास की एक गुफा में ध्यान लगाने गये। टेलीविजन चैनलों ने उनकी तस्वीरें प्रसारित कीं जिनमें वह एक भगवा चादर लपेटे ध्यान की मुद्रा में बैठे नजर आते हैं। मोदी रविवार को बद्रीनाथ में रहेंगे। बद्रीनाथ उत्तराखंड के पवित्र चार धामों में शामिल एक अन्य तीर्थस्थल है।

केदारनाथ की गुफा में रात बिताने के बाद बाहर आए PM मोदी

करीब 18 घंटे केदारनाथ की रुद्र गुफा में रात बिताने के बाद पीएम मोदी बाहर आ गए हैं। गुफा से निकलने के बाद पीएम मोदी ने योग किया। इसके बाद वो केदारनाथ मंदिर पहुंचे और फिर उन्होंने यहां पूजा की। गुफा से मंदिर तक की दूरी करीब 2 किलोमीटर की है। इसके बाद आज अब वो बद्रीनाथ के दौरे पर जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह