न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 : प्रधानमंत्री इमरान की ख्वाहिश पूरी नहीं होने देंगे, मोदी को बुरी तरह हराएंगे वोटर्स : असदुद्दीन ओवैसी

ओवैसी ने मतदान करने के बाद वोर्टस से बीजेपी को हराने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इमरान की ख्वाहिश पूरी नहीं होने दें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Apr 2019 1:27:22

लोकसभा चुनाव 2019 : प्रधानमंत्री इमरान की ख्वाहिश पूरी नहीं होने देंगे, मोदी को बुरी तरह हराएंगे वोटर्स : असदुद्दीन ओवैसी

11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। बिहार की 4 सीटों-औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई, पश्चिम उत्तर प्रदेश की 8 सीटों- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा। छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, ओडिशा की 4 सीट, असम की 5 सीट, जम्मू-कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 7 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 2 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। इसमें 1279 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। वही हैदराबाद से उम्मीदवार ओवैसी ने मतदान करने के बाद वोर्टस से बीजेपी को हराने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इमरान की ख्वाहिश पूरी नहीं होने दें। असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के हालिया बयान के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है। पत्रकारों से बातचीत में ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए मतदाताओं से अपील की है कि वे पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की इच्छाओं को पूरा न होने दें। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मोदी सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने (इमरान खान) ने पत्रकारों के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि अगर फिर मोदी सरकार आती है तो कश्मीर मुद्दे का हल निकल सकता है जो कांग्रेस सरकार में मुमकिन नहीं होगा। उन्होंने कहा मोदी सरकार में कश्मीर मुद्दे का हल निकल सकता है। इजरायल के पीएम बेंजमिन नेतन्याहू से पीएम मोदी की तुलना करते हुए इमरान खान ने कहा कि मोदी नेतन्याहू की तरह भय और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा 'अगर अगली भारतीय सरकार विपक्षी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई में आई तो कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के साथ समझौता करने से डर सकती है। लेकिन अगर बीजेपी आई तो इस मसले पर कोई हल निकाला जा सकता है।' इमरान खान ने कहा, 'पाकिस्तान के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपने पड़ोसियों, अफगानिस्तान, भारत और ईरान के साथ शांति बनाए रखे।'

lok sabha election 2019,asaduddin owaisi,imran khan,pakistan,narendra modi,voters,news,national news,newsin hindi

इमरान खान ने कहा, 'भारत में लोकसभा चुनाव पर किए गए सर्वों में साफ है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती आतंकी हमले और उसपर भारत सरकार की तेजी से प्रतिक्रिया के बाद मोदी और बीजेपी को देशभक्ति की लहर से फायदा मिला है।'

इमरान के इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियों को पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोलने का मौका मिल गया। इमरान खान के बयान को लेकर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, ''भक्त अपना सिर खुजलाएंगे और सोचेंगे कि उन्हें इमरान खान की तारीफ करनी चाहिए या नहीं।'' वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने पूछा कि अगर पाकिस्तान के पीएम ने राहुल गांधी को भारत के अगले प्रधानमंत्री के रूप में समर्थन दिया तो वे कैसे प्रतिक्रिया देंगे?

नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि दूसरी बार सरकार बनाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन पर नरेंद्र मोदी को जवाब देना होगा। अब्दुल्ला ने कहा, ''मोदी को ही इस बात का जवाब देना होगा क्योंकि केवल मोदी ही अब तक कह रहे थे कि पाकिस्तान और आतंकवादी चाहते हैं कि बीजेपी हार जाए, लेकिन आज साफ हो गया है कि पाकिस्तान चाहता है कि मोदी एक बार फिर जीतें।'' उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा, “अब टुकड़े-टुकड़े गैंग कौन है, बीजेपी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ अपनाई गई भाषा इस बात का इशारा है कि यह भारत को अपनी नीतियों से विभाजित करना चाहती है।"

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी बीजेपी और मोदी पर चुटकी ली और कहा, "पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर मोदी से गठबंधन कर लिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, "मोदी के लिए वोट पाकिस्तान के लिए वोट है। मोदीजी, पहले नवाज शरीफ से प्यार और अब इमरान खान आपका चहेता यार! ढोल की पोल खुल गई है।" इमरान खान ने इंटरव्यू में कहा, ''अगर बीजेपी जीतती है तो कश्मीर में किसी तरह का समाधान निकल सकता है।'' इससे पहले अब्दुल्ला ने ट्वीट किया था कि खान ने मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए उन्हें समर्थन जताया।

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुप नहीं रहे। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि सभी भारतीयो को जानना चाहिए कि अगर मोदी चुनाव जीतते हैं तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल