न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Exit Poll 2019 : अरविंद केजरीवाल के लिए बुरी खबर, दिल्ली में सिर्फ 1 सीट पर सिमट कर रह जाएगी AAP, पंजाब में सूपड़ा साफ

2014 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 4 सीटों पर जीत हासिल की थी और इस बार आप का पंजाब में सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 May 2019 4:57:50

Exit Poll 2019 : अरविंद केजरीवाल के लिए बुरी खबर, दिल्ली में सिर्फ 1 सीट पर सिमट कर रह जाएगी AAP, पंजाब में सूपड़ा साफ

19 मई को संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 के सभी सात चरणों का मतदान के बाद तमाम एग्जिट पोल्स के नतीजे भी सामने आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाली एनडीए 2019 के लोकसभा चुनाव में 336 सीटें जीत सकती है वहीं यूपीए सिर्फ 82 सीटों पर ही सिमट कर रह जाएगी। अन्य को 124 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है। जहां एनडीए का कुल शेयर करीब 48.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, यूपीए को 25 प्रतिशत पर ही संतोष करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि एग्जिट पोल पर दिख रही सफलता को लेकर अब बीजेपी को सरकार बनाने का विश्वास हो गया है। लेकिन एग्जिट पोल से सबसे बड़ा झटका आम आदमी पार्टी को लगा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली और पंजाब दोनों जगह पर तगड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक आम आदमी पार्टी को इन चुनाव में सिर्फ 1 सीट पर जीत हासिल होती हुई दिख रही है। दिल्ली में आप के 1 सीट पर जीत हासिल करने की उम्मीद है। दरअसल 2014 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 4 सीटों पर जीत हासिल की थी और इस बार आप का पंजाब में सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। अरविंद केजरीवाल के लिए ये काफी बुरी खबर मानी जा सकती है।

पंजाब-दिल्ली में गठबंधन की कोशिशें फेल

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की भरपूर कोशिशें की लेकिन इसमें वो सफल नहीं हो पाए। आखिरी समय तक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को मनाने की कोशिशें की लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन नहीं हो पाया। आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश की थी। लेकिन कांग्रेस सिर्फ दिल्ली में गठबंधन के लिए तैयार थी।

मुस्लिम वोटों को लेकर दिया था बयान

अरविंद केजरीवाल ने कल ही कहा था कि हम राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर जीत रहे थे लेकिन अंतिम समय में मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हो गया। वोटिंग से ठीक पहले की रात में ऐसा हुआ। हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हुआ क्या है। दिल्ली में मुस्लिम मतदाता 12 से 13 प्रतिशत हैं।'

दिल्ली की सभी सात सीटों पर छठे चरण में 12 मई को वोट डाले गए थे। यहां आप, कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला हुआ है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जहां आज वोट डाले गए हैं।

एग्जिट पोल में किसे मिल रही हैं कितनी सीटें

न्यूज 24 चाणक्य: बीजेपी 276, यूपीए- 46, अन्य- 220

टाइम्स नाऊ-वीएमआर: एनडीए- 306, यूपीए- 142, अन्य- 94

एबीपी-नीलसन- एनडीए 267, यूपीए- 127, अन्य- 148

न्यूज X-नेता- एनडीए- 242, यूपीए- 165, अन्य- 136

रिपब्लिक+सी वोटर: एनडीए- 287, यूपीए- 128, अन्य- 127

रिपब्लिक+जन की बात: एनडीए- 305, यूपीए- 124, अन्य- 113

न्यूज नेशन: एनडीए- 282-290, यूपीए- 118-126, अन्य 130-138

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत