न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की आशिकी 'लैला-मजनूं' जैसी : असदुद्दीन ओवैसी

उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों में लैला-मजनू से ज्यादा मोहब्बत है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Apr 2019 7:42:10

नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की आशिकी 'लैला-मजनूं' जैसी : असदुद्दीन ओवैसी

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर नेताओं की राजनीतिक बयानबाजी दिन भर दिन बढ़ती जा रही है। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों में लैला-मजनू से ज्यादा मोहब्बत है। लैला और मजनू सुनो, जब तुम्हारी मोहब्बत की दास्तान लिखी जाएगी तो उसमें नफरत का नाम लिखा जाएगा। उस दास्तान में मोहब्बत का नाम नहीं होगा। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दास्तान में लिखा जाएगा कि जब से ये दोनों एक साथ आए, हिंदुस्तान में हिंदू-मुसलमान तनाव में है। उन्होंने लोगों से कहा आप खुद तह करे कि इसमें लैला कौन है और मजनू कौन है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चायवाला बनकर उन्होंने देश को गुमराह किया और अब चौकीदार बन कर वही काम कर रहे हैं। पीएम मोदी जब चायवाला बने तो उस वक्त मैंने कहा कि चाय की केतली, चूल्हा मैं दूंगा चाय बनाकर वो पिलाएं।

पीएम मोदी वो शख्स हैं जो कभी नाले की गैस से पकौड़ा बनाते हैं। और अब जब वो चौकीदार बन चुके हैं तो वो उन्हें टोपी और सीटी देंगे। ये बेहतर होता कि पीएम नरेंद्र मोदी टोपी और गले में सीटी बांधकर देश की चौकीदारी करें।

मालूम हो कि एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें ‘नफरत भरे भाषण’ देने वाले शख्स के तौर पर पेश किया जाता है या किसी खास तबके की नुमाइंदगी करते दिखाया जाता है। ओवैसी ने कहा था कि एक सांसद के तौर पर मिली जिम्मेदारियां पूरी करने पर ध्यान होने के कारण वह इन चीजों की परवाह नहीं करते।

बता दें कि बिहार की किशनगंज, पूर्णियां और कटिहार जैसी सीमांचल की सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान है। किशनगंज में अल्पसंख्यक मतदाताओं की अच्छी खासी तादाद को देखते हुए ओवैसी इस इलाके में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां से उन्होंने स्थानीय नेता अख्तरुल इमान को टिकट दिया है।

किशनगंज से जनता दल यूनाइटेड ने महमूद अशरफ को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने मोहम्मद जावेद को उतारा है। 2014 में इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस के असरार-उल-हक़ क़ासमी ने जीत दर्ज की थी। इस बार जेडीयू-बीजेपी एक साथ होने से यहां के समीकरण बदले हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत