न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

LIC ने लांच किया 'माइक्रो बचत इंश्योरेंस प्लान', जाने क्या है इसमें खास

आज भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने माइक्रो बचत (Micro Bachat) नाम से एक नया इंश्योरेंस प्लान (Insurance Plan) लॉन्च किया है, इस प्लान में रेगुलर प्रीमियम वाले प्लान में कई तरह के फीचर्स हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Feb 2019 7:11:36

LIC ने लांच किया 'माइक्रो बचत इंश्योरेंस प्लान', जाने क्या है इसमें खास

आज भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने माइक्रो बचत (Micro Bachat) नाम से एक नया इंश्योरेंस प्लान (Insurance Plan) लॉन्च किया है, इस प्लान में रेगुलर प्रीमियम वाले प्लान में कई तरह के फीचर्स हैं। प्लान की मैच्युरिटी पर पॉलिसी होल्डर को एकमुश्त रकम मिलेगी। अगर पॉलिसी होल्डर को कुछ होता है तो बीमा की पूरी रकम उसके परिवार वालों को मिलेगी। इस प्लान के तहत पॉलिसी में लॉयल्टी का फायदा भी मिलेगा। अगर किसी ने 3 साल तक प्रीमियम दिया है तो उसको माइक्रो बचत प्लान में लोन की सुविधा भी मिलेगी। इस इंश्योरेंस प्लान में 50 हजार रुपए से 2 लाख तक का बीमा मिलेगा। ये नॉन लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है।

18 से 55 साल तक की उम्र वालों को मिलेगा

- ये बीमा सिर्फ 18 से 55 साल तक की उम्र वालों को मिलेगा।
- इसके तहत किसी तरह की मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होगी।
- अगर कोई 3 साल तक लगातार प्रीमियम भरता है तो उसके बाद प्रीमियम नहीं भर पाता है तो उसे 6 महीने तक बीमा की सुविधा जारी रहेगी।

- अगर ये प्रीमियम पॉलिसी होल्डर 5 साल तक भरता है तो उसे 2 साल का ऑटो कवर मिलेगा। इस प्लान की संख्या 851 है।
- माइक्रो बचत प्लान में सालाना, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिक आधार पर प्रीमियम भर सकते हैं।
- इसमें आपको एलआईसी के एक्सीडेंटल राइडर जोड़ने की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि इसके लिए आपको अलग से प्रीमियम देना होगा।
- माइक्रो बचत इंश्योरेंस प्लान में 10 साल, 12 साल और 15 साल तक प्रीमियम भरने के विकल्प मिलेंगे।
- इसके तहत 18 साल की उम्र वाला कोई व्यक्ति अगर 15 साल वाला प्लान लेता है तो उसे प्रति हजार 51.5 रुपए प्रीमियम देना होगा। वहीं 25 साल वाले को इसी अवधि के लिए 51.60 रुपए और 35 साल वाले को 52.20 रुपए प्रीमियम प्रति हजार रुपए देना होगा।
- 10 साल के प्लान में प्रीमियम 85.45 से 91.9 रुपए प्रति हजार रुपए होगा। प्रीमियम में 2 फीसदी की छूट भी मिलेगी। अगर खरीदने के बाद आपको ये इंश्योरेंस पसंद नहीं आता है तो आप 15 दिन के भीतर प्लान को सरेंडर कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत