न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीमा-कोरेगांव का आज 201वां विजय दिवस : कड़ी सुरक्षा, 5000 पुलिसकर्मी, 2000 स्वयंसेवक, 1200 होमगार्ड, CRPF की 12 टीमें, 500 सीसीटीवी और 11 ड्रोन तैनात, बड़ी बातें

पुणे के पूर्व शासक पेशवा और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच 1818 में लड़ाई हुई थी.

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jan 2019 1:14:59

भीमा-कोरेगांव का आज 201वां विजय दिवस : कड़ी सुरक्षा, 5000 पुलिसकर्मी, 2000 स्वयंसेवक, 1200 होमगार्ड, CRPF की 12 टीमें, 500 सीसीटीवी और 11 ड्रोन तैनात, बड़ी बातें

एक जनवरी, 2018 को पुणे के पास स्थित कोरेगांव-भीमा में भड़की जातीय हिंसा मामले को एक साल होने को है। ऐसे में पुणे पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह अलर्ट है कि इस बार हिंसा की कोई घटना नहीं हो। पुणे पुलिस इस बार पूरी चौकसी बरत रही है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। बता दे, पुणे के पूर्व शासक पेशवा और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच 1818 में लड़ाई हुई थी।

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इस बार जय स्तंभ के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। महाराष्ट्र के लिए वर्ष 2018 की शुरूआत हिंसा से हुई थी और अगले कुछ महीने तक यह मामला कुछ ना कुछ कारणों से लगातार चर्चा में बना रहा। भीमा-कोरेगांव संघर्ष की 200वीं वर्षगांठ के पहले तनाव व्याप्त हो गया था क्योंकि कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने आयोजन का विरोध किया था। पुणे से 40 किलोमीटर दूर कोरेगांव-भीमा में जय स्तंभ पर हर साल लोग इकट्ठा होते हैं। लेकिन पिछले साल हिंसा भड़कने पर भीड़ ने वाहनों में आग लगा दी और दुकानों-मकानों में तोड़फोड़ की थी।

बड़ी बातें

- भीमा-कोरेगांव का आज 201वां विजय दिवस है। पिछले साल इस मौक़े पर हुई हिंसा के मद्देनज़र इस बार यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

- लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए 5 हज़ार पुलिसकर्मियों के अलावा 2 हज़ार स्वयंसेवक, 1200 होमगार्ड, CRPF की 12 टीमें और 31 पुलिस निरीक्षक मुस्तैद हैं। सभी रास्तों की नाकेबंदी कर दी गई है।

- 500 CCTV कैमरों और 11 ड्रोन की मदद से पूरे इलाक़े की निगरानी की जा रही है। विजयस्तंभ आने वालों की गाड़ियां 8 किलोमीटर पहले रोकी जा रही हैं। पुणे शहर में भी सुरक्षा इंतज़ाम मज़बूत हैं। पूरे शहर में 1300 CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है।

- जिले में एक जनवरी 2018 को कोरेगांव भीमा युद्ध स्मारक के समीप हुई हिंसा की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस ने 1200 से अधिक लोगों के खिलाफ एहितायाती कार्रवाई की है।

- पुलिस ने यहां शनिवार को बताया कि इस कार्रवाई में कुछ लोगों को क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकना और कुछ अन्य को जिला बदर करना शामिल है।

- जिन लोगों को कोरेगांव भीमा एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रवेश करने से रोका गया है उनमें दक्षिणपंथी हिन्दू नेता मिलिंद एकबोटे तथा वाम झुकाव वाले सांस्कृतिक समूह कबीर कला मंच के सदस्य शामिल हैं।

- भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को बॉम्बे हाइकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। हाइकोर्ट ने भीमा-कोरेगांव में रैली करने की इजाज़त नहीं दी है। हालांकि हाइकोर्ट ने कहा है कि चंद्रशेखर भीमा-कोरेगांव स्मारक स्थल जा सकते हैं।

- बीते साल साल एक जनवरी को तब हिंसा भड़क उठी थी जब लोग ईस्ट इंडिया कंपनी के बलों की पेशवा की सेना पर हुई जीत की 200वीं जयंती मनाने कोरेगांव भीमा गये थे। इस हिंसाई में एक व्यक्ति की जान भी गयी थी।
- हिंसा के मामले में कई वामपंथी विचारकों को भी देश भर से गिरफ्तार किया गया था।

- उन पर हिंसा फैलाने और पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत