Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs RR : कोलकाता से हार के बाद खत्म हुआ राजस्थान का सफ़र, कोलकाता अब किस्मत के भरोसे

कोलकाता ने राजस्थान को 60 रन से हार दी और राजस्थान का सफर समाप्त हो गया। हांलाकि कोलकाता भी जीत के बाद किस्मत के भरोसे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 9:07:22

KKR vs RR : कोलकाता से हार के बाद खत्म हुआ राजस्थान का सफ़र, कोलकाता अब किस्मत के भरोसे

बीते दिन आईपीएल का 54वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया था। इसमें कोलकाता ने राजस्थान को 60 रन से हार दी और राजस्थान का सफर समाप्त हो गया। हांलाकि कोलकाता भी जीत के बाद किस्मत के भरोसे हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने राजस्थान को 192 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में राजस्थान 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना पाई। कोलकाता के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कमिंस ने पावर-प्ले में बिखेर दी राजस्थान टीम

करो या मरो के मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम बड़े मैच का दबाव नहीं झेल सकी। कमिंस ने पावर-प्ले में ही 4 विकेट लेकर टीम को बिखेर दिया। राजस्थान ने 37 रन पर 5 बड़े बल्लेबाज गंवा दिए थे। टीम को शुरुआती 3 झटके कमिंस ने दिए। उन्होंने कप्तान स्टीव स्मिथ (4) को बोल्ड किया। बेन स्टोक्स (18) को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा (6) को कमलेश नागरकोटी के हाथों कैच आउट कराया।

राजस्थान का चौथा विकेट शिवम मावी ने लिया। उन्होंने शिवम मावी (1) को कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। पारी के 5वें ओवर में कमिंस ने रियान पराग को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। कार्तिक ने पराग का कैच लिया।
राजस्थान का सफर खत्म, किस्मत भरोसे केकेआर

इस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का सफर टूर्नमेंट से खत्म हो गया है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ की उम्मीद बची हुई है। उसके 14 अंक हैं और वह पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। इस जीत के बावजूद वह प्लेऑफ नहीं पहुंच सकी है। हालांकि, उसकी किस्मत सनराइजर्स हैदराबाद की हार पर टिकी हुई है। दरअसल, सनराइर्स हैदराबाद के 13 मैचों में 12 अंक हैं, लेकिन उसका रनरेट काफी बेहतर है। अगर वह जीतता है तो केकेआर का बाहर जाना पक्का है।

बटलर और तेवतिया की पारी संभालने की कोशिश

जोस बटलर ने 22 बॉल पर 35 और राहुल तेवतिया ने 27 बॉल पर 31 रन बनाकर पारी को कुछ देर संभाला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दोनों का विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिया। बटलर को कमिंस और तेवतिया को कार्तिक ने कैच आउट किया। संजू सैमसन (1) को शिवम मावी ने विकेटकीपर कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। KKR के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी को 2-2 विकेट मिले।

कमिंस ने एक ही ओवर में किया स्टोक्स और स्मिथ को चलता

इसके बाद तीसरे ओवर में कमिंस ने बेन स्टोक्स और स्टीव स्मिथ के रूप में बड़ी मछली फंसाई। उन्होंने पहली ही गेंद पर स्टोक्स को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया तो स्मिथ को आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। स्टोक्स ने 11 गेंदों में 2 चौके और एक छक्का की मदद से 18 रन बनाए, जबकि स्मिथ ने 4 गेंदों में 4 रन बनाए। संजू सैमसन (1) को शिवम मावी ने कार्तिक के हाथों लपकवाते हुए उसका स्कोर 4 विकेट पर 32 रन कर दिया। मोर्गन की सीजन में पहली फिफ्टी

कोलकाता ने 7 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए थे। टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने 35 बॉल पर सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली। उनकी सीजन में यह पहली और लीग में 5वीं फिफ्टी है। उनके अलावा राहुल त्रिपाठी ने 39 और शुभमन गिल ने 36 रन की पारी खेली। आखिर में आंद्रे रसेल ने 11 बॉल पर ताबड़तोड़ 25 रन बनाए। राजस्थान के राहुल तेवतिया ने 4 ओवर में 25 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इनके अलावा कार्तिक त्यागी को 2 और जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल को 1-1 विकेट मिला।

कोलकाता खराब शुरुआत के बाद बड़े स्कोर तक पहुंची

KKR की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 1 रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। नीतीश राणा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद ओपनर शुभमन और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद टीम ने 26 रन के अंदर एक के बाद एक 4 विकेट गंवा दिए। यहां से मोर्गन ने रसेल के साथ 45 और पैट कमिंस के साथ 40 रन की पार्टनरशिप कर स्कोर 191 तक पहुंचाया।

तेवतिया ने कोलकाता के 3 खिलाड़ी पवेलियन भेजे

तेवतिया ने KKR को 3 झटके दिए। उन्होंने दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। कार्तिक को स्टीव स्मिथ और नरेन को बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, शुभमन गिल भी तेवतिया की बॉल पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए।

सस्ते-महंगे प्लेयर्स की परफॉर्मेंस

KKR की प्लेइंग इलेवन में पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें फ्रेंचाइजी एक सीजन के 15.50 करोड़ रुपए देगी। कमिंस ने 4 ओवर में 34 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। राहुल त्रिपाठी 60 लाख रुपए कीमत के साथ सबसे सस्ते प्लेयर रहे। उन्होंने 39 रन की पारी खेली।

राजस्थान टीम में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50-12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर रहे। स्मिथ ने 4 और स्टोक्स ने 18 रन की पारी खेली। 20-20 लाख रुपए कीमत के साथ रियान पराग और श्रेयस गोपाल टीम में सबसे सस्ते प्लेयर रहे। रियान बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं, श्रेयस ने 3 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका