न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने गोवा के नए CM प्रमोद सावंत के बारे में कुछ खास बातें...

पेशे से किसान और आर्युर्वेदिक डॉक्टर प्रमोद सावंत वर्तमान में गोवा विधानसभा के अध्यक्ष हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Mar 2019 8:27:29

जाने गोवा के नए CM प्रमोद सावंत के बारे में कुछ खास बातें...

भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने रात 2 बजे राज्यभवन में आयोजित समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Goa) पद और गोपनियता की शपथ ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का 63 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। पर्रिकर पिछले एक साल से अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित थे। मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के कैंसर से निधन के बाद से राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश हो रही थी।

पेशे से किसान और आर्युर्वेदिक डॉक्टर प्रमोद सावंत वर्तमान में गोवा विधानसभा के अध्यक्ष हैं। 45 वर्षीय डॉ. सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी बीजेपी की नेत्री हैं और साथ में शिक्षिका भी हैं। गोवा बीजेपी के नेता 45 साल के डॉ. प्रमोद सावंत का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ। सैंकलिम विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए डॉ. प्रमोद सावंत का पूरा नाम डॉ. प्रमोद पांडुरंग सावंत है। उनकी मां पद्मिनी सावंत और पिता पांडुरंग सावंत हैं। प्रमोद सावंत ने आयुर्वेदिक चिकित्सा में महाराष्ट्र के कोल्हापुर की गंगा एजुकेशन सोसायटी से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएशन पुणे की तिलक महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी से किया। प्रमोद सावंत किसान और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रेक्टिशनर हैं।

goa new chief minister pramod sawant,pramod sawant,chief minister pramod sawant,bjp,manohar parrikar,narendra modi,amit shah

बता दें प्रमोद का नाम बीते 2-3 दिनों से लगातार चर्चा में था। अटकलें थीं कि गोवा में बीजेपी के अन्य सहयोगी दल प्रमोद के नाम पर सहमत नहीं होंगे। शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर क 63 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। इसके बाद से ही बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों की बैठक का सिलसिला शुरू हो गया था। इतना ही नहीं शनिवार को कांग्रेस ने गोवा के राज्यपाल मृदुला सिन्हा के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

goa new chief minister pramod sawant,pramod sawant,chief minister pramod sawant,bjp,manohar parrikar,narendra modi,amit shah

आपको बता दे, सोमवार देर रात आयोजित समारोह में प्रमोद सावंत और 2 डिप्टी सीएम के अलावा 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह से पहले प्रमोद सावंत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे निभाने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी। मैं जो भी कुछ हूं मनोहर पर्रिकर की वजह से ही हूं। उन्होंने ही मुझे राजनीति में लाया और उन्हीं के बदौलत मैं गोवा विधानसभा का स्पीकर बना। सावंत का शपथ ग्रहण पहले सोमवार रात 11 बजे होना था लेकिन सहयोगी दलों की खींचतान की वजह से यह टलता रहा। आखिरकार देर रात दो बजे सावंत ने दो उपमुख्यमंत्रियों और 9 मंत्रियों के साथ सीएम पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में एमजीपी के दो सुदीन धावलिकर और मनोहर अजगांवकर के अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई, विनोद पालीकर और जयेश सलगांवकर शामिल हैं। वहीं बीजेपी के मौविन गौदिन्हो, विश्वजीत राणे, मिलिंद नाईक और निलेश नाईक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा निर्दलीय विधायकों रोहन खवंटे और गोविंद गावडे को भी मंत्री पद दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत