न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल : त्रिशूर में बोले मोदी, 'जो हमें जिताते हैं, वो भी हमारे हैं, जो जिताने में चूके वो भी हमारे'

पूजा के बाद पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करतें हुए कहा कि 'मुझे गुरुवायुर आने का सौभाग्य मिला, यह प्रेरणा का केंद्र है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Jun 2019 1:01:12

केरल : त्रिशूर में बोले मोदी, 'जो हमें जिताते हैं, वो भी हमारे हैं, जो जिताने में चूके वो भी हमारे'

अपनी दो दिवसीय केरल यात्रा पर त्रिसूर पहुंचे पीएम मोदी ने आज यानी शनिवार को प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर में विशेष पूजा की। यहां पीएम मोदी को मंदिर में 112 किलो कमल के फूलों से तोला गया। पूजा के बाद पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करतें हुए कहा कि 'मुझे गुरुवायुर आने का सौभाग्य मिला, यह प्रेरणा का केंद्र है। मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं और केरल के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने लोकतंत्र के उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लिया। जनता-जर्नादन ईश्वर का रूप है, ये इस चुनाव में देश ने भली-भांति देखा है। राजनीतिक दल जनता के मिजाज को पहचान नहीं पाए लेकिन जनता ने बीजेपी और एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया। मैं सिर झुकाकर जनता को नमन करता हूं। देश में चुनाव जीतने के बाद 130 करोड़ नागरिकों की विशेष जिम्मेदारी होती है इसलिए जो हमें जिताते हैं, वो भी हमारे हैं और जो इस बार हमें जिताने में चूक गए हैं, वो भी हमारे हैं।'

पीएम ने कहा, 'हम भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी राजनीति के लिए चुनाव मैदान में नहीं होते। हम 365 दिन अपने राजनीतिक चिंतन के आधार पर जन सेवा में जुटे रहते हैं। हम राजनीति में सिर्फ सरकार बनाने नहीं आए हैं। हम राजनीति में देश बनाने आए हैं। हमें जनप्रतिनिधि 5 साल के लिए जनता बनाती हैं। लेकिन हम जनसेवक हैं, जो आजीवन होते हैं और जनता के लिए समर्पित होते हैं।'

पीएम ने कहा, 'भारत की सांस्कृतिक विरासत के महात्म्य को बढ़ाने के लिए भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत केरल के 7 प्रोजेक्ट लिए गए हैं। गत 5 वर्षों में भाजपा सरकार ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है।'

उन्होंने कहा, 'भगवान कृष्ण के जीवन के साथ पशु-प्रेम जुड़ा रहा है। हम देश के किसी भी कोने में जाएं, भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारत सरकार ने इस बार मछुवारों के लिए अलग मंत्रालय बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का बीड़ा उठाया है।'

लोकसभा चुनावों में जीत के बाद केरल में पीएम मोदी (Narendra Modi) का यह पहला दौरा है। पीएम की इस यात्रा के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। सियासी पंडितों का कहना है कि पश्चिम बंगाल की तरह पीएम मोदी केरल को भी साधने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा चुनावों में केरल के वायनाड से जीत हासिल की है और वह केरल में कांग्रेस के विस्तार की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि गुरुवायूर मंदिर काफी पुराना है। मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण की मूर्ति है। पीएम मोदी नेवी के हेलीकॉप्टर से मंदिर पहुंचे। केरल दौरे के लिए पीएम मोदी शुक्रवार रात ही कोच्चि पहुंचे। वह एर्नाकुलम गेस्ट हाउस में रुके हैं। मंदिर में दर्शन और जनसभा को संबोधित करने के बाद मोदी कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हावई अड्डे से दिल्ली के लिए दोपहर 2 बजे रवाना हो जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी आज ही मालदीव और श्रीलंका यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत