न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में शपथ ग्रहण आज, CM-डिप्टी सीएम ही लेंगे शपथ, 24 मई को करेंगे बहुमत साबित

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को एचडी कुमारस्वामी शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, राज्य कांग्रेस प्रमुख जी परमेश्वर उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 May 2018 7:07:29

कर्नाटक में शपथ ग्रहण आज, CM-डिप्टी सीएम ही लेंगे शपथ, 24 मई को करेंगे बहुमत साबित

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को एचडी कुमारस्वामी शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, राज्य कांग्रेस प्रमुख जी परमेश्वर उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बाद में होगा। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मंत्रिमंडल में कुल 34 मंत्री शामिल होंगे और उप मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के दलित नेता जी परमेश्वर के नाम पर राहुल गांधी ने मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रमेश कुमार नए विधानसभा अध्यक्ष होंगे, वहीं उपाध्यक्ष का नाम जेडीएस खेमे से तय होगा।

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के शपथ लेने के अगले दिन यानि 24 मई को बहुमत परीक्षण होगा। वेणुगोपाल के अनुसार, 34 मंत्रियों में से कांग्रेस के कोटे से 22 मंत्री होंगे जबकि मुख्यमंत्री सहित जेडीएस के कोटे से 12 मंत्री बनेंगे। विधानसभा के स्पीकर का पद कांग्रेस को मिला है। उधर, कुमारस्वामी ने कहा है कि विभागों के आवंटन पर बहुमत साबित करने के बाद चर्चा होगी। गठबंधन के सुचारू रूप से कामकाज करने के लिए समन्वय समिति बनाई जाएगी।

शाम 4:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एच डी देवेगौड़ा के तीसरे पुत्र कुमारस्वामी को राज्यपाल वजुभाई वाला बुधवार शाम 4:30 बजे बेंगलुरु में विधानसभा के बाहर समारोह में शपथ दिलाएंगे। कुमारस्वामी कर्नाटक में एक सप्ताह के भीतर शपथ लेने वाले दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने 19 मई को शक्ति परीक्षण से पहले महज ढाई दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था

विपक्षी एकता की ताकत दिखेगी, मायावती व अखिलेश को खासतौर पर बुलाया

समारोह में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अर्रंवद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के अलावा माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, बसपा प्रमुख मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे। मायावती व अखिलेश को खासतौर पर बुलाया गया है। दोनों ने वहां जाने पर सहमति जताई है। बसपा ने तो कर्नाटक में जनता दल एस से समझौता किया था। सोमवार को मायावती ने दिल्ली में कुमार स्वामी से मुलाकात कर उन्हें सीएम पद की बधाई थी। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस व जद एस की सरकार के गठन में बसपा सुप्रीमो मायावती की अहम भूमिका रही है। कर्नाटक के ताजा घटनाक्रम के बाद मायावती का कद बढ़ा है। उनकी पार्टी का एक प्रत्याशी विधायक भी बना है। हालांकि सपा भी कर्नाटक में चुनाव लड़ी थी लेकिन जरा भी कामयाबी नहीं मिली। भाजपा के खिलाफ मोर्चेबंदी में अखिलेश की अहम भूमिका है। इसीलिए अखिलेश को भी बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में अभी तक अखिलेश व मायावती साथ नहीं नजर आए लेकिन फूलपुर व गोरखपुर उपचुनाव में जीत के बाद अखिलेश ने मायावती के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी और बधाई दी थी।

हालांकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं रहेंगे। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राव पहले से ही किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में व्यस्त हैं, इसलिए वह बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नहीं रहेंगे।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल