न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक चुनाव 2018: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, राज्य में राजराजेश्वरी नगर सीट पर मतदान टला

15 मई को मतगणना होगी। एक सीट पर प्रत्याशी की मौत की वजह से चुनाव नहीं हो रहा है जबकि राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर चुनाव एक फ्लैट में करीब 10 हजार वोटर कार्ड मिलने के कारण टाल दिया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 May 2018 12:45:31

कर्नाटक चुनाव 2018: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, राज्य में राजराजेश्वरी नगर सीट पर मतदान टला

लगभग तीन माह तक चले धुआंधार प्रचार के बाद कर्नाटक का रण अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच गया। राज्य की 224 में से 222 सीटों पर आज (शनिवार) वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही सत्ता के तीन बड़े दावेदारों मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। 4.97 करोड़ मतदाता 2600 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम के जरिए करेंगे।

15 मई को मतगणना होगी। एक सीट पर प्रत्याशी की मौत की वजह से चुनाव नहीं हो रहा है जबकि राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर चुनाव एक फ्लैट में करीब 10 हजार वोटर कार्ड मिलने के कारण टाल दिया गया है। इस सीट पर मतदान 28 मई और मतगणना 31 मई को कराई जाएगी।

चुनाव के लिए बनाए गए 55,600 पोलिंग स्टेशनों की सुरक्षा के लिए साढ़े तीन लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। राज्य में कांग्रेस, भाजपा और जद-एस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है लेकिन मुख्य लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मानी जा रही है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान के एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें एक वीडियो संदेश भेजा है। राहुल ने अपने संदेश की शुरुआत स्थानीय भाषा में की है। राहुल ने संदेश में कहा है कि भाईयों-बहनों आप कांग्रेस कार्यकर्ता हमारी रीढ़ की हड्डी हैं। महीनों से हर रोज दिन भर कांग्र्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए हर गांव, हर बूथ और शहरों में लड़ रहे हैं। मैं आप लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं।

थोड़ा ही समय बचा है अब आपकी पूरी शक्ति की जरूरत है। दम लगाकर आप कांग्रेस पार्टी की मदद कीजिए। विचारधारा की लड़ाई है कांग्रेस पार्टी को जिताना है।

1985 के बाद से कोई दल दोबारा सत्ता में नहीं आया

वर्ष 1985 के बाद से कर्नाटक में कोई भी दल लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आ पाया है। उस साल रामकृष्ण हेगड़े की अगुवाई में जनता दल फिर सत्ता पर काबिज हुआ था। कांग्रेस, पंजाब के बाद एकमात्र बड़े राज्य पर काबिज रहने के लक्ष्य पर केंद्रित है जबकि भाजपा कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने के लिए जुटी हुई है।

मतदाताओं की मदद करेगी रैपिड फोर्स


चुनाव में जंगली क्षेत्रों की सीमावृत्ति और हाथी क्षेत्रों में मतदाताओं की मदद के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। उन 30 मार्गों की पहचान की गई है जहां से हाथी गुजरते हैं। इन मार्गों पर त्वरित कार्रवाई दल तैनात रहेंगे। मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए 30 टीमें उनकी मदद के लिए गठित की गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन