न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक : भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 बच्चों समेत 25 की मौत

कर्नाटक के मांड्या के पास विश्वेश्वरैया नहर में एक बस गिरने से 5 बच्चों समेत 25 यात्रियों की मौत हो गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Nov 2018 3:48:48

कर्नाटक : भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 बच्चों समेत 25 की मौत

कर्नाटक में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कर्नाटक के मांड्या के पास विश्वेश्वरैया नहर में एक बस गिरने से 5 बच्चों समेत 25 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम लोगों को निकालने में जुटी है। यात्रियों से भरी बस के नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वक्त के साथ मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

जानकारों का कहना है कि वीसी नहर के पास से गुजरने के दौरान यात्रियों से भरी बस पर ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, हादसा मांड्या के पांडवपुरा तालुक के पास हुआ। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। मरने वालों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। करीब 12 यात्रियों ने बस के नहर में गिरने से पहले कूदकर जान बचा ली। वहीं, गांव वालों ने एक बच्चे को भी जिंदा बचा लिया।

सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि किसी भी अधिकारी ने अभी तक हादसे के कारणों की पुष्टि नहीं की है।

सीएम ने जाहिर किया दुख

हादसे पर दुख जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि डाइवर के संतुलन खोने के कारण नहर में यात्रियों से भरी बस गिर गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मांडया जिले में हुए बस हादसे पर दुख जताया है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कर्नाटक के मांड्या में हुए दुखद बस हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। इस हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई अन्य घायल हुए हैं। मैं मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड