न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

J-K: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर

जम्‍मू और कश्‍मीर के अनंतनाग में शनिवार सुबह तड़के से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो हुई है। सुरक्षाबलों को खबर मिली थी कि इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे हुए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Jun 2019 9:48:36

J-K: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर

जम्‍मू और कश्‍मीर के अनंतनाग में शनिवार सुबह तड़के से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो हुई है। सुरक्षाबलों को खबर मिली थी कि इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे हुए है। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी बीच आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। इसके साथ ही इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। खबर है कि फायरिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। हालाकि अभी तक उसका शव बरामद नहीं सका है। मारा गया आतंकी मोहम्मद इक़बाल है, जो जैश का आतंकी था। इस रूप में ये सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी है। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हाल ही में पुलिस बल छोड़ने वाले दो विशेष पुलिस अधिकारियों सहित जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के लिटर इलाके के पंजरान में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान छुपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी का मुंहतोड़ जबाव दिया गया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो सूचीबद्ध आतंकवादी और हाल ही में पुलिस बल छोड़ कर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य बनने वाले दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) मारे गए।

jammu kashmir,anantnag,nowgam,encounter,terror,security forces,news,news in hindi

उन्होंने बताया कि सूचीबद्ध आतंकवादियों की पहचान पंजरान पुलवामा के रहने वाले आशिक हुसैन गनई और अरिहाल पुलवामा निवासी इमरान अहमद भट के रूप में की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि दो एसपीओ की पहचान उठमुल्ला शोपियां के मोहम्मद सलमान खान और तुजान पुलवामा के शब्बीर अहमद डार के रूप में की गई है।

jammu kashmir,anantnag,nowgam,encounter,terror,security forces,news,news in hindi

2019 में अब तक 103 आतंकी ढेर

2019 में (जनवरी से 6 जून तक) भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में 103 आतंकियों को मार गिराया। वहीं, इस दौरान पाकिस्तान ने 1,170 बार सीजफायर का उल्लंघन किया।

न्यूज एजेंसी ने रक्षा विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया कि 2018 में भारतीय सुरक्षाबलों के द्वारा मारे गए आतंकियों की संख्या 254 थी। इस दौरान पाकिस्तान ने 1,629 बार सीजफायर उल्लंघन किया था।

2017 में ऑपरेशन ऑलआउट चलाया गया था। इसके अंतर्गत 329 आतंकी गतिविधियों को नाकाम किया गया था। 200 आतंकी मारे गए, जबकि 74 जवान और 36 नागरिकों को भी जान गंवानी पड़ी।

वही 2016 में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी समेत 150 आतंकियों को ढेर किया गया था। इस दौरान 82 जवान और 15 आम नागरिकों की जान गई थी।

राज्य में आतंकी घटनाएं हुई दोगुनी : गृह मंत्रालय

12 दिसंबर 2018 को गृह मंत्रालय ने बताया था कि राज्य में आतंकी घटनाएं दोगुनी हुई हैं। सुरक्षाबलों ने 2 दिसंबर 2018 तक 238 आतंकी गतिविधियों को नाकाम किया था। हालांकि, आतंकियों के साथ मुठभेड़ और हमलों में 86 जवान और 37 नागरिकों की जान गई थी।

31 मई 2019 तक 50 युवा विभिन्न आतंकी संगठनों में हुए शामिल

हाल ही में सेना के अफसरों बताया था कि मार्च से 31 मई 2019 तक 50 युवा विभिन्न आतंकी संगठनों में शामिल हो चुके हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं का आतंकी संगठनों से जुड़ना चिंता का विषय है। अफसरों के मुताबिक, हमें सुरक्षा बनाए रखने के लिए और युवाओं को आतंकी बनने से रोकने के लिए बेहतर उपाय तलाशने होंगे। युवाओं को कट्टरता के रास्ते पर जाने से रोकने के लिए उनके परिवारों को भी शिक्षित करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत