न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिछली सरकारों ने चुनाव जीतने के लिए किसानों को कर्जदार बनाकर रखा : पीएम मोदी

अपने एक दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी नें पलामू में छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया, इनमें बहुप्रतिक्षित मंडल डैम परियोजना प्रमुख है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 3:19:25

पिछली सरकारों ने चुनाव जीतने के लिए किसानों को कर्जदार बनाकर रखा : पीएम मोदी

अपने एक दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी नें पलामू में छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया, इनमें बहुप्रतिक्षित मंडल डैम परियोजना प्रमुख है। पीएम मोदी ने झारखंड के 25 हजार लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश भी कराया। पांच लोगों को चाबी भी सौंपी। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने झारखंड के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हजार लाभुकों भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि घर पक्का होता है तो सपने भी सुहाने लगने लगते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का जीवन बदलने वाली 3500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। देश के किसानों तक नई तकनीक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से सिंचाई के साथ-साथ पीने का पानी भी मिलेगा। 'उत्तर कोयल परियोजना' के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कुछ लोगों तो यह भी नहीं पता होगा कि 'उत्तर कोयल परियोजना' पंछी का नाम है या यह सिंचाई परियोजना है। उन्होंने कहा कि हम सिंचाई परियोजनाओं पर लगभग एक लाख करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने किसानों को गुमराह करने का काम नहीं किया, इसलिए हमारी सरकार ने सिंचाई परियोजना पर इतने पैसे खर्च किए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने चुनाव जीतने के खेल के लिए किसानों को कर्जदार बनाकर रखा है।

कांग्रेस ने किसानों को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखा

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद इतने दिनों तक देश कैसे चला है इसके लिए यह परियोजना केस स्टडी है। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को अन्नदाता मानती है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंडल डैम पिछली सरकारों की विफलता की गवाही है। उन्होंने कहा कि 47 वर्षों से यह योजना लंबित पड़ा हुआ है। बीते 25 वर्षों से तो यह ठप ही पड़ा था।

उन्होंने कहा कि जब बिहार-झारखंड एक था, तब यहां की सरकारों को किसानों को थोड़ी भी फिक्र होती तो आज ऐसा हाल नहीं होता। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां दो राज्यों के बीच पानी को लेकर कोर्ट में मामले चल रहे है वहीं, बिहार और झारखंड के संयुक्त प्रयास से आज यह परियोजना सफलता के कगार पर है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को इसके लिए बधाई दी है। अन्य राज्यों के लिए यह सीखने के लिए है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले 100 रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह आज झारखंड और ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्‍यों की जनता को विकास की बड़ी सौगात देंगे। वह ओडिशा में 3,318 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं झारखंड के पलामू में पीएम मोदी छह विकास परियोजनाओं की नींव रखने के लिए पलामू जा रहे हैं। इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 215 (नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-520) पर रिमुली-कोयडा खंड, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 215 (नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-520) पर कोयडा-राजामुंडा खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-छह (नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-49) पर सिंगारा-बिंजाबहल खंड को चार लेन का किए जाने के काम शामिल हैं। इस परियोजना के तहत चार बायपास, तीन फ्लाईओवर, 11 अंडरपास, 12 बड़े पुल, 50 छोटे पुल और 34 किलोमीटर लंबे सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत