न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड मॉब लिंचिंग: 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पुलिस ने इस मामले में करवाई करते हुए अब तक 11 लोगों गिरफ्तार किया है। सोमवार को 10 और एक गिरफ्तारी रविवार हो हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Jun 2019 9:28:59

झारखंड मॉब लिंचिंग: 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

झारखंड के सरायकेला जिले के खरसावां में एक 22 साल के मुस्लिम युवक तबरेज अंसारी के साथ मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। चोरी करने के शक में भीड़ ने तबरेज अंसारी को 18 घंटे से ज्यादा पिटाई की। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में करवाई करते हुए अब तक 11 लोगों गिरफ्तार किया है। सोमवार को 10 और एक गिरफ्तारी रविवार हो हुई है। दो पुलिस अधिकारियों चंद्रमोहन ओरांव और बिपिन बिहारी को सस्पेंड कर दिया गया। इस घटना पर देश भर में नाराजगी उभरने के बाद पुलिस ने अपनी खामी स्वीकार की और इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। झारखंड सरकार ने एक बयान में कहा है कि पुलिस अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया और घटना के दिन ही भीड़ के हमले का केस दर्ज नहीं किया।

ग्रामीणों के खिलाफ लगी यह धारा

अंसारी की मौत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ आईपीसी धारा 302 (हत्या) और 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के उद्देश्य से) के तहत मामला दर्ज किया है।

18 जून को तबरेज को एक बिजली के खंभे से बंधा कर भीड़ ने जमकर पीटा। उस पर चोरी का आरोप लगाया गया। भीड़ ने उससे जबरदस्ती 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के नारे लगवाए। सरायकेला खरसावां जिले के धातकीडीह गांव में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें अंसारी को भीड़ से मारपीट रोकने के लिए निवेदन करते हुए देखा जा रहा है। शनिवार की सुबह युवक ने बीमार होने की शिकायत की। वह कि चोरी के आरोप में न्यायिक हिरासत में था। उसे सदर अस्पताल और फिर टाटा मुख्य अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

jharkhand,mob lynching,tabrez ansari,police,arrest,accused,theft,jai shree ram,jai hanuman,crime,crime news

तबरेज के खिलाफ दर्ज किया गया था चोरी का मामला

जहां अंसारी को बांध रखा था, वहां पुलिस सुबह 6 बजे के करीब पहुंची। इसके बाद उसे पुलिस चौकी ले जाया गया। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, उसका बयान सुबह 9:30 बजे दर्ज किया गया, जहां उसने स्वीकार किया कि उसने दो अन्य लोगों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि तबरेज के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 (रात में छिप कर गृह-अतिचार या गृह-भेदन करना), 380 (चोरी), 411 (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया था।

चाचा मकसूद आलम ने कही यह बात...

अंसारी के चाचा मकसूद आलम ने कहा कि उनके भतीजे का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आलम ने कहा, 'मान लें कि वह चोरी के लिए पकड़ा गया था, लेकिन उसे बांधकर और घंटों उसकी पिटाई की गई और उसके बाद जय श्री राम का जाप कराना हैरान करने वाला है। उसकी गलती थी कि वह मुसलमान था, अन्यथा वह जीवित होता।'

मुस्लिम था इसलिए पीटा : पत्नी शाहिस्ता

तबरेज की पत्नी शाहिस्ता परवीन ने कहा कि ''उसे नृशंसता पूर्वक पीटा गया क्योंकि वह मुस्लिम था। मेरा कोई नहीं है, ससुराल का भी कोई नहीं। मेरा पति ही मेरा अकेला सहारा था। मैं न्याय चाहती हूं।''

विपक्ष के सवाल

- महबूबा ने लिखा कि 'भाजपा शासित झारखंड में तबरेज़ अंसारी को मौत के घाट उतार दिया गया। हिंदुओं की भीड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई की क्योंकि उसने 'जय श्री राम' का नारा लगाने से इनकार कर दिया था। क्या यह एनडीए 2.0 का न्यू इंडिया है? ये कौन सा तरिका है सबका विश्वास जीतने का?'

- हैदराबाद के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया भीड़ के करीब सभी हमलों का यह एक पैटर्न है। सबसे पहले, एक मुस्लिम की हत्या गाय प्रेमियों द्वारा की जाती है। इसके बाद हास्यास्पद बहाने शुरू होते हैं: गोमांस कब्जे में, चोरी, तस्करी और लव जिहाद का 'संदेह'। जब हम केवल 'संदेह' पर मारे जा सकते हैं, तो कैसा सबका विश्वास।

घटना को लेकर राजनीति करना गलत : सीपी सिंह


इस घटना को लेकर झारखंड के मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि भीड़ द्वारा हत्या की घटना को लेकर राजनीति करना गलत है। उन्होंने कहा कि 'ऐसी घटनाओं को भाजपा, आरएसएस, वीएचपी और बजरंग दल के साथ जोड़ दिया जाता है। यह 'कट और पेस्ट' का समय है, कौन इन शब्दों को फिट करता है, कहना मुश्किल है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल