न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड में कोरोना का खौफ, मंत्रियों ने दफ्तर जाना छोड़ा, सचिवालय में पसरा सन्नाटा

कार्मिक विभाग के सहायक मुकेश कुमार और सचिवालयकर्मी अजय कुमार साहू की मानें तो कोरोना के कारण कामकाज काफी प्रभावित हुआ है। भय के माहौल में संचिका निष्पादित होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Aug 2020 10:28:09

झारखंड में कोरोना का खौफ,  मंत्रियों ने दफ्तर जाना छोड़ा, सचिवालय में पसरा सन्नाटा

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 531 नए मरीज मिले और 11 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई। पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 हजार 869 हो गई है। कोरोना ने सरकारी दफ्तर से लेकर न्यायालय तक में अपने कदम रख लिए है। हालत ये हैं कि संक्रमित होने के बाद जहां कई मंत्री और विधायक होम क्वारंटाइन होकर सारे कामकाज निपटा रहे हैं, वहीं सचिवालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। नगर निगम कार्यालय हो या सचिवालय हर जगह कोरोना का भय लोगों को सता रहा है। एक के बाद एक सरकारी कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण सचिवालय में कोरोना टेस्ट हर विभाग में कराया जा रहा है। कार्मिक विभाग के सहायक मुकेश कुमार और सचिवालयकर्मी अजय कुमार साहू की मानें तो कोरोना के कारण कामकाज काफी प्रभावित हुआ है। भय के माहौल में संचिका निष्पादित होता है।

इधर विभागीय मंत्रियों ने अपने कामकाज घर से ही शुरू कर दिये हैं। और बाहरी व्यक्ति के आवास में प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री आवास हो या श्रममंत्री सत्यानंद भोक्ता का आवास या मंत्री मिथिलेश ठाकुर का सरकारी आवास हर जगह का एक सा नजारा है। 15 दिनों बाद कुछ देर के लिए प्रोजेक्ट भवन पहुंचे मंत्री आलमगीर आलम भी मानते हैं कि जनता से किये वादे को पूरा करने में कोरोना बड़ा बाधा बनकर खड़ा है। विकासकार्य बाधित हैं। कोरोना के कहर से पूरा राज्य जूझ रहा है। राज्य मुख्यालय से लेकर जिलों में विभिन्न विभागों के दफ्तर, पुलिस थाने और सैनिकों के कैंप भी संक्रमण की जद में हैं। ऐसे में सारी एहतियाती कदम उठाने के बाबजूद सरकार पसोपेश में है कि आखिर करें तो क्या करें।

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 8 हजार 998 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 191, चतरा के 195, देवघर के 348, धनबाद के 552, दुमका के 70, पूर्वी सिंहभूम के 847, गढ़वा के 312, गिरिडीह के 670, गोड्डा के 167, गुमला के 153, हजारीबाग के 508, जामताड़ा के 93, खूंटी के 60, कोडरमा के 406, लातेहार के 240, लोहरदगा के 213, पाकुड़ के 127, पलामू के 351, रामगढ़ के 342, रांची के 1460, साहेबगंज के 115, सरायकेला के 154, सिमडेगा के 487 और पश्चिमी सिंहभूम के 264 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बहरहाल, झारखंड में 1 मई से प्रवासियों की घर वापसी के बाद से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। अब मिल रहे नए कोरोना मरीजों में अंतर सिर्फ यह आया है कि प्रवासियों के आगमन के बाद जहां अधिक संख्या में प्रवासी संक्रमित मिल रहे थे तो अब यह संक्रमण समाज के हर वर्ग तक पहुंच गया है। नेता, पुलिस, डॉक्टर, चिकित्साकर्मी और पत्रकार के साथ-साथ हर वर्ग के लोग संक्रमित हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत