न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड / CM आवास तक पहुंचा कोरोना, हेमंत सोरेन की पत्नी का पर्सनल ड्राइवर संक्रमित

कोरोना के बढ़ते कदम झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के घर तक पहुंच गए है। सोरेन की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन का न‍िजी चालक कोरोना पॉज‍िट‍िव पाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Aug 2020 9:20:31

झारखंड / CM आवास तक पहुंचा कोरोना, हेमंत सोरेन की पत्नी का पर्सनल ड्राइवर संक्रमित

कोरोना के बढ़ते कदम झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के घर तक पहुंच गए है। सोरेन की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन का न‍िजी चालक कोरोना पॉज‍िट‍िव पाया गया है। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के ड्राइवर ने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें वह पॉजिटिव आया है। वहीं, सीएमओ के ही एक न‍िजी सच‍िव के भी संक्रम‍ित होने की पुष्‍ट‍ि हुई है।

झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय तक कोरोना पहुंच गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के आप्त सचिव कमलेश कुमार भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। आप्त सचिव की ट्रेवल हिस्ट्री है और हाल ही में वह पटना से लौटे थे और होम क्वारनटीन में थे। ऐसे में अब अन्य अधिकारियों का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

झारखंड में कुल 11,314 संक्रमित

इसके अलावा झारखंड में कोरोना संक्रमितों की भी संख्या बढ़ती जा रही है, हालांकि सरकार कोरोना पर काबू पाने के लिए नए कदम उठा रही है, लेकिन अभी कोई कदम कारगार साबित होता नजर नहीं आ रहा है। झारखंड सरकार द्वारा शुक्रवार को देर रात जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में 915 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या 11 हजार 314 हो गई है। इसमें 106 लोगों की मौत हो गई है और 4 हजार 314 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

jharkhand,hemant soren,cm hemant soren,hemant soren wife drive,corona positive,covid 19,coronavirus,madhya pradesh,news

मध्य प्रदेश में भी कोरोना का कहर जारी

झारखंड के साथ मध्य प्रदेश में भी कोरोना का कहर जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा कैबिनेट के तीन मंत्री भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। खुद शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना संक्रमित होने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बन चुके हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के अलावा कई विधायक भी मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति में अबतक जिन नेताओं को कोरोना ने अपनी जद में ले चुका है उनमें शामिल हैं-
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

- सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया

- जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट

- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल

- राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया

- विधायक कुणाल चौधरी

- विधायक प्रवीण पाठक

- मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा (संक्रमित होने के समय विधायक और अब मंत्री)

- विधायक दिव्यराज सिंह

- विधायक नीना वर्मा

- विधायक राकेश गिरी

- विधायक ठाकुर दास नागवंशी

- विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया

- पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू

- बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत

- बीजेपी संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी

बता दे, मप्र में कोरोना के 838 और भोपाल में 166 नए मरीज मिले हैं। भोपाल के अलग-अलग अस्पतालों में 7 मरीजों की मौत हो गई। इससे यहां मौत का आंकड़ा 176 पर पहुंच गया है। इनमें 79 मौत सिर्फ जुलाई में हुई है। भोपाल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हजार 782 हो गई है। यहां कोरोना के 2174 एक्टिव मरीज हैंं। इनमें से 1185 मरीज शहर के चार सरकारी और निजी डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल एवं 585 कोविड केयर सेंटर में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। शेष 404 मरीजों में से कुछ को नए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल, होम आइसोलेशन और क्वारेंटाइन सेंटर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत