न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने किया मून मिशन का अनावरण, कहा- अब चांद पर पहुंचकर ठहरने का समय

शुक्रवार को अपने पहले मून मिशन का अनावरण करते हुए अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने कहा कि यह चांद पर वापस जाने का समय है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 May 2019 3:18:26

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने किया मून मिशन का अनावरण, कहा- अब चांद पर पहुंचकर ठहरने का समय

शुक्रवार को अपने पहले मून मिशन का अनावरण करते हुए अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने कहा कि यह चांद पर वापस जाने का समय है। अब हम अंतरिक्ष की राह तैयार करेंगे और वहां ठहरेंगे भी। जेफ बेजोस ने कंपनी के ‘ब्लू ओरिजिन स्पेस प्रोग्राम’ के तहत तैयार किया गया नया रॉकेट इंजन और अंतरिक्षयान पेश किया। वॉशिंगटन में नासा और अन्य कंपनियों के मालिकों की मौजूदगी में बेजोस ने कहा कि अभी अंतरिक्ष में इन्फ्रास्ट्रक्चर न होने की वजह से वहां कुछ भी मजेदार करना काफी महंगा है। इसलिए मेरी पीढ़ी का काम अंतरिक्ष में आधारभूत ढांचा खड़ा करना है, ताकि चांद पर जाने की सुविधा तैयार की जा सके। फिलहाल जिस मून लैंडर को बेजोस ने पेश किया उससे सिर्फ वैज्ञानिक उपकरण, सैटेलाइट और रोवर ही चांद पर भेजे जा सकेंगे।

माना जा रहा है कि बेजोस आने वाले समय में अंतरिक्ष और चांद को लोगों के रहने के लिए तैयार करना चाहते हैं। अपने कार्यक्रम के जरिए वह अंतरिक्ष यात्रा को सस्ता करना चाहते हैं। इसको बताने के लिए बेजोस ने कार्यक्रम में ऐसी स्पेस कॉलोनियों की फोटोज भी दिखाईं, जहां इंसानों के साथ जानवर और हरियाली भी मौजूद होंगे।

नासा के साथ मिलकर प्रोजेक्ट चला रहे बेजोस

ट्रम्प ने हाल ही में 2024 तक चांद पर दोबारा इंसान भेजने का ऐलान किया था। नासा इसके लिए कई निजी कंपनियों के साथ काम कर रही है। बेजोस का ब्लू ओरिजिन प्रोग्राम भी नासा के साथ ही है। बेजोस ने कहा कि उनका कार्यक्रम ट्रम्प की दी हुई डेडलाइन के साथ ही पूरा हो जाएगा, क्योंकि अमेजन ने स्पेसक्राफ्ट पर 2016 से ही काम शुरू कर दिया था। नासा ‘स्पेस एक्ट एग्रीमेंट के तहत स्पेस प्रोग्राम के लिए बेजोस को करीब 91 करोड़ रुपए की फंडिंग भी दे चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत