न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर / बारामूला में आर्मी की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 4:15:53

जम्मू-कश्मीर / बारामूला में आर्मी की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला किया गया है। बारामूला जिले के सोपोर के ह्यगाम इलाके में संदिग्ध आतंकियों ने पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला किया। इस हमले में एक जवान के घायल होने की खबर है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवान 15 गड़वाल रेजिमेंट का है।

जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर ह्यागम में टाइम पास होटल के पास कुछ राउंड फायर किया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी मौके से भागने में सफल रहे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकियों की फायरिंग में सेना के एक जवान को चोटें आई हैं और उसका इलाज किया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और तलाशी ली जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया क आतंकियों की इस कायराना हरकत पर सेना ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकी हमला करके भागने में सफल रहे। सुरक्षा बलों ने इस पूरे इलाके की घेरबंदी कर दी है और आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया हुआ है। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने ह्यगाम के पास एक बाग से सेना के एक वाहन पर हमला किया था।

आज ही एनकाउंटर में मारा गया एक आतंकी

गौरतलब है कि आज ही सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के कामराजीपोरा में एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को कामराजीपोरा के सेब के बागान में दो आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद चलाए गए ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराया, जबकि एक जवान भी शहीद हो गया।

मारे गए आतंकी की पहचान आजाद अहमद लोन के रूप में हुई है। वह पुलवामा के ही लेलहर का रहने वाला था। इस एनकाउंटर में सेना का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक जवान घायल हो गया था। आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने घाटी में ऑपरेशन चला रखा है, जिससे दहशतगर्द बौखला गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?