न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर : शोपियां के कीगम इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कीगम इलाके में रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से भारी फायरिंग चल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Jun 2019 8:44:17

जम्मू-कश्मीर : शोपियां के कीगम इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कीगम इलाके में रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से भारी फायरिंग चल रही है। अभी तक 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। ऑपरेशन अभी जारी है। बताया जा रहा है कि यहां कई आतंकियों के छिपे होने की खबर थी। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने कीगम इलाके में आतंकी ठिकाने को उड़ा दिया। हालांकि इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

कल बारामूला में ढेर हुए थे 2 आतंकी

बता दें कि शनिवार को बारामूला के बोनियार में भी आतंकियों का एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। बारामूला जिले के उरी क्षेत्र के बोनियार इलाके में मारे गए आतंकवादी की पहचान लुकमान के तौर पर हुई। बता दें घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन में हैं लेकिन आतंकी भी बाज नहीं आ रहे हैं। पांच दिन पहले अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ जिसमें 2 आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया।

2019 में अबतक करीब 112 आतंकी ढेर, 65 जवान शहीद

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में अबतक करीब 112 आतंकियों को ढेर किया गया है। वहीं सेना के 65 जवान शहीद हुए हैं। साल 2018 में घाटी में 257 आतंकी मारे गए थे। 2018 में 91 जवान शहीद हुए थे। सुरक्षा बलों का निशाना बने इन 103 आंतकवादियों में 23 विदेशी आतंकवादी भी शामिल हैं। मारे गए आतंकवादियों में सबसे ज्यादा संख्या शोपियां से है, जहां 16 स्थानीय आतंकियों समेत 25 आतंकवादी मारे गए। पुलवामा में 15, अवंतीपुरा में 14 और कुलगाम में 12 आतंकी मारे गए।

इस साल जिन आतंकियों का घाटी से खात्मा हुआ है, उनमें अलकायदा से जुड़े आतंकी गुट अंसार गजवात-उल-हिंद का प्रमुख जाकिर मूसा जैसे टॉप कमांडर शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत