न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर / पुलवामा में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया, एक जवान शहीद; 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के जदूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के 3 आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में ये दूसरा एनकाउंटर शुरू है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Aug 2020 8:41:09

जम्मू-कश्मीर / पुलवामा में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया, एक जवान शहीद; 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के जदूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के 3 आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में ये दूसरा एनकाउंटर शुरू है। सेना का एक जवान शहीद हो गया। आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। इलाके में अभी एक आतंकी के छिपे होने की आशंका है। ऐसे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के जदूरा गांव में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर सुरक्षाबलों ने शोपियां के किलूरा इलाके में 4 आतंकियों को मार गिराया था, जबकि एक को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह से सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में 7 आतंकियों को मार गिराया है।
बताया जा रहा है कि शोपियां में गिरफ्तार किए गए आतंकी से मिले इनपुट के आधार पर ही शुक्रवार देर रात जदूरा में आतंकियों की तलाश शुरू की गई थी। सुरक्षाबलों के पहुंचते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी मारे गए।

पिछले 2 हफ्तों में कब कितने आतंकी ढेर

- 17 और 18 अगस्त को बारामूला के करीरी इलाके में मुठभेड़ हुई थीं। इस दौरान तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था। इनमें लश्कर के 2 कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर और उस्मान शामिल थे। हैदर बांदीपोरा हत्याओं का मुख्य साजिशकर्ता था। वह युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करता था। विदेशी आतंकी उस्मान ने भाजपा नेता वसीम बारी, उसके पिता और भाई की हत्या की थी।

- 19 अगस्त को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो मुठभेड़ हुई थीं। इस दौरान 1 आतंकवादी मारा गया था। इसी दिन हंदवाड़ा के गनीपोरा में 2 आतंकी मारे गए थे।

- 28 अगस्त को शोपियां के किलूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया। 1 को गिरफ्तार किया गया। ये अल बद्र आतंकी संगठन से जुड़े थे। सेना ने बताया कि आतंकियों के पास से दो एके-47 और तीन पिस्टल बरामद की गई हैं। यहां पिछले 2 हफ्तों में अब तक 10 दहशतगर्द मारे गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल