Terrorists shot dead three BJP leaders including its general secretary for Yuva Morcha in south #Kashmiri Kulgam district.
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि आतंकियों ने जिन तीन कार्यकर्ताओं पर हमला किया उनकी पहचान वाईके पोरा के रहने वाले बीजेपी युवा महासचिव फिदा हुसैन यट्टू पिता गुलाम अहमद यट्टू, उमर राशिद बेग पिता अब्दुल रशीद बेग निवासी सोपहत देवसर, और उमर रमजान हजाम पिता मोहम्मद रमजान निवासी वाईके पोरा के रूप में हुई है।
1. Fida Hussian Itoo (YK Pora)
2. Umer Rashid Beigh (Sopat)
3. Umer Ramzan Hanan (YK Pora) @BJPLive
इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, 'कुलगाम में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवारों के प्रति संवेदना। दिन के अंत में, जम्मू-कश्मीर के लोगों को भारत सरकार की नीतियों की वजह से अपनी जान देनी पड़ती है।'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की निंदा की है। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा है कि- दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले से भयानक खबर आ रही है। मैं लक्ष्य बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए इस आतंकी हमले की निंदा करता हूं। अल्लाह उन्हें जन्नत दे और इस मुश्किल समय में उनके परिवार को ताकत मिले।Saddened to hear about the killing of three BJP workers in Kulgam. Condolences to their families. At the end of the day, its people of J&K who pay with their lives because of GOI’s ill thought out policies.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) October 29, 2020













