न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय सेना ने POK में गोले दागकर 3 आतंकी लॉन्च पैड किए तबाह, सेना प्रमुख ने कहा- करीब 6 से 10 पाकिस्तानी सैनिक और कई आतंकी मारे गए

सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने बताया कि भारतीय सेना ने 6 से 10 पाकिस्तानी सैनिकों और लगभग इतनी ही संख्या में आतंकियों को मार गिराया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Oct 2019 10:06:14

भारतीय सेना ने POK में गोले दागकर 3 आतंकी लॉन्च पैड किए तबाह, सेना प्रमुख ने कहा- करीब 6 से 10 पाकिस्तानी सैनिक और कई आतंकी मारे गए

भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारी गोलीबारी की। सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने बताया कि भारतीय सेना ने 6 से 10 पाकिस्तानी सैनिकों और लगभग इतनी ही संख्या में आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में आतंकी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। भारतीय सेना के इस पराक्रम की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। उन्होंने कहा कि गोलाबारी में पीओके में स्थित 3 आतंकी लॉन्च पैड तबाह हो गए और एक अन्य आतंकी ठिकाने में भी नुकसान हुआ है। सेना ने यह कार्रवाई तब की, जब पाकिस्तान ने आतंकी घुसपैठ को अंजाम देने के लिए शनिवार रात अचानक भारतीय पोस्टों पर गोलाबारी शुरू की। भारतीय सेना ने आर्टिलरी फायरिंग (गोलाबारी) कर पीओके के जूरा, ऐथमुकाम और कुंदलशाही में स्थित आतंकी लॉन्च पैड को तबाह किए। तीनों ही ठिकाने पीओके की नीलम वैली में हैं। ये भारत के तंगधार के सामने पाक अधिकृत कश्मीर में हैं। तीनों ही ठिकाने नियंत्रण रेखा (एलओसी) से 10 से 15 किलोमीटर दूर हैं।

न्यूज एजेंसी को सेना के सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान की फायरिंग में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हुए और एक नागरिक की जान गई। उसने कहा कि सेना की इस कार्रवाई की तुलना किसी भी सूरत में सितंबर 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं की जानी चाहिए। इसी साल 26 फरवरी को पीओके के बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने एयरस्ट्राइक की थी।

indian army attack,indian army,indian army attack on terror camps,indian army attack on terror camps in pok,pok,pakistan,news,news in hindi

जनरल बिपिन रावत ने कहा- जब से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है, तब से ही हमें लगातार घुसपैठ की खबरें मिल रही थीं। वे राज्य में शांति को बिगाड़ना चाहते हैं। राज्य में हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन कोई है जो आतंकियों और एजेंसियों के पीछे काम कर रहा है। इनमें से कुछ लोग देश में हैं और कुछ देश के बाहर पाकिस्तान और पीओके में हैं। ये लोग शांति का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। हमें खबर थी कि आतंकी फॉरवर्ड पोस्टों के नजदीक आ रहे हैं। शनिवार रात तंगधार में घुसपैठ की कोशिश की गई और हमने जवाब दिया। पाकिस्तान ने हमारी पोस्ट पर फायरिंग की और इससे हमें नुकसान हुआ। लेकिन, इससे पहले कि वे घुसपैठ को अंजाम दे पाते, हमने फैसला किया कि हम सीमापार आतंकी कैम्प को निशाना बनाएंगे। हमें इन कैम्पों के बारे में भी जानकारी मिली थी। सीमापार आतंकी ठिकानों को हमारी कार्रवाई से बड़ा नुकसान हुआ है।

indian army attack,indian army,indian army attack on terror camps,indian army attack on terror camps in pok,pok,pakistan,news,news in hindi

जानकारी के मुताबिक जूरा, अथमुकाम और कुंडलसाही में कई आतंकी लॉन्च पैड बनाए गए हैं। हर लॉन्च पैड पर 30 से 40 आतंकवादी मौजूद थे। इन आतंकियों को पाकिस्तानी सेना के बंकरों और सैनिकों से सुरक्षा और मदद मिल रही थी। भारतीय सेना ने इन्हीं लॉन्च पैड्स को निशाना बनाया। तोप के हमले से 3 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी सेना ने तीनों ही आतंकी ठिकानों पर भारी तादाद में आतंकियों को इकट्ठा कर लिया था। पाकिस्तान सीजफायर तोड़कर गोलीबारी करते हुए इन आतंकियों की घुसपैठ कश्मीर घाटी में कराने की फिराक में था। उसकी गोलीबारी का जवाब भारतीय सेना ने तोप के गोलों से दिया।

सेना ने बताया- हमारे पास इस बात की पुख्ता सूचना थी कि लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के उस पार इन लॉन्च पैड्स में आतंकवादी मौजूद हैं। इसके बाद आर्मी ने इन पर गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना इन आतंकवादियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ कराना चाहती थी और इसीलिए उसने शनिवार रात भारतीय पोस्टों पर अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। जवाब में भारतीय सेना ने गोलाबारी की। पाक सेना की कुछ पोस्टें इन लॉन्च पैड्स की हिफाजत कर रही थीं और भारतीय सेना ने इनमें से कुछ पोस्टों को भी निशाना बनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत