न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 5 बाहरी मजदूरों को गोलियों से भूना, 1 घायल

कश्मीर के कुलगाम के कतारसू में आतंकियों ने हमला किया है, जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। यह हमला मंगलवार रात 8:45 बजे किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Oct 2019 11:08:30

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 5 बाहरी मजदूरों को गोलियों से भूना, 1 घायल

कश्मीर के कुलगाम के कतारसू में आतंकियों ने हमला किया है, जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। यह हमला मंगलवार रात 8:45 बजे किया गया। मारे गए सभी मजदूर कश्मीर से बाहर के हैं। जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से घाटी में ये सबसे बड़ा आतंकी हमला है। आतंकियों की कायराना हरकत से साफ है कि वे कश्मीर पर मोदी सरकार के फैसले से बौखलाए हुए हैं और लगातार आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। आतंकियों ने इस हमले को अंजाम तब दिया जब यूरोपीय सांसदों का एक 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। पुलिस के मुताबिक कुलगाम में पांच गैर कश्मीरी मजदूरों के शव बरामद किए जाने के बाद इलाके में तलाशी अभियान छेड़ा गया है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस इलाके की घेराबंदी कर ली है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि मारे गए मजदूर पश्चिम बंगाल के थे।

गौरतलब है कि पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद यह पहली घटना है जिसमें आतंकियों ने एक साथ इतने प्रवासी श्रमिकों को मार डाला हो। मारे गए श्रमिक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बताए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद से ही बौखलाए आतंकी ट्रक ड्राइवरों, कारोबारियों और दूसरे राज्यों से आए मजदूरों को निशाना बना रहे है। इससे पहले भी आतंकियों ने एक नॉन-कश्मीरी मजदूर की हत्या कर दी थी। पिछले 15 दिनों में आतंकवादियों ने 6 ट्रक ड्राइवरों, एक सेब कारोबारी और दूसरे राज्य से आए 6 मजदूरों की हत्या कर चुके हैं।

दरअसल, कुलगाम में आतंकी हमले से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने 48 घंटे का अलर्ट भी जारी किया था। अलर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और देश की राजधानी दिल्ली में आतंकवादी बड़े हमले की फिराक में हैं। आतंकियों को उनके आकाओं ने मरो या मारो का आदेश दिया है। आतंकियों के निशाने पर जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के कई बड़े सरकारी दफ्तर हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी हर हाल में 31 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश का नोटिफिकेशन जारी होने से पहले जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देना चाहते हैं। अलर्ट में जम्मू-कश्मीर के अलावा राजधानी दिल्ली में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

इससे पहले मंगलवार को ही पुलवामा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक बुलेट प्रूफ चौकी पर हमला किया। हालांकि इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है। अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 72वीं बटालियन की एक चौकी पर आतंकवादियों ने अपराह्न 3:30 बजे कई गोलियां चलाईं। यह चौकी राजपोरा क्षेत्र के द्रबगाम क्षेत्र में है। उन्होंने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने सीआरपीएफ चौकी पर छह से आठ गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ के जवानों ने भी गोलियां चलाईं। दोनों ही तरफ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोलीबारी की यह घटना एक स्कूल के निकट हुई जहां 10वीं बोर्ड की परीक्षा हो रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत