न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला : जैश ए मोहम्मद ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत पर कभी भी कर सकते हैं हमला

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद इस वीडियो में दावा कर रहा है कि वह पुलवामा जैसे हमलों को जब चाहे तब अंजाम दे सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Feb 2019 8:14:39

पुलवामा हमला : जैश ए मोहम्मद ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत पर कभी भी कर सकते हैं हमला

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में आतंकवादी हमले के पांच दिन बीत जाने के बाद आखिरकार पाकिस्तान (Pakistan) ने मंगलवार यानी आज (19 फरवरी 2019) अपनी जुबान खोल ही दी। उन्होंने कहा कि यह नया पाकिस्तान (Pakistan) है, अगर भारत सबूत देगा तो हम कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने बिना सबूत के पाकिस्तान (Pakistan) पर आरोप लगा दिया। भारत ने कोई सबूत नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार को जवाब दे रहा हूं। इमरान खान ने कहा कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है। पाक पीएम के बयान के ठीक बाद जैश-ए-मोहम्मद की ओर से वीडियो जारी किया गया है और इसमें संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।

टाइम्स नाउ चैनल की खबर के अनुसार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद इस वीडियो में दावा कर रहा है कि वह पुलवामा जैसे हमलों को जब चाहे तब अंजाम दे सकता है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने भारते के दावों को खारिज किया था और कहा था कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो इसका जवाब दिया जाएगा।

pulwama news,imran khan,jaish-e-mohammed,pulwama news in hindi,pulwama aatanki hamla,pulwama attack news,pulwama hamla,pakistan,pulwama terrorist attack

इमरान खान ने कहा था कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान के हाथ के कोई सबूत नहीं हैं। इसके कुछ देर बाद ही सामने आए वीडियो में एक आतंकी राइफल के साथ नजर आ रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि पुलवामा जैसे हमले वह जब चाहे तब अंजाम दे सकते हैं। गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद भारत पाकिस्तान पर लगातार दवाब बनाने की कोशिश कर रहा है और साथ ही अंतरराष्ट्रीय उसका आतंकवादी समर्थक रवैया उजागर करने में लगा है। हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का वीडियो जारी किया गया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पुलवामा आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि इसके कुछ ही देर बाद जैश-ए-मोहम्मद के वीडियो ने इमरान खान को गलत साबित कर दिया।

pulwama news,imran khan,jaish-e-mohammed,pulwama news in hindi,pulwama aatanki hamla,pulwama attack news,pulwama hamla,pakistan,pulwama terrorist attack

बता दे, प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि यदि भारत उनके देश पर हमला करता है तो पाकिस्तान (Pakistan) इसका माकूल जवाब देगा। उन्होंने कहा कि जंग की शुरुआत करना तो आसान है लेकिन यह जंग कहां लेकर जाएगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि हमला होने की सूरत में उनका देश चुप नहीं बैठेगा और जवाबी कार्रवाई करेगा।

उन्होंने कहा, मैं भारतीय सरकार से कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान से किसी के खिलाफ सबूत मिलने पर हम कार्रवाई करेंगे। यह हमारे हित में भी है कि हमारी धरती से कोई भी हिंसा न फैलाए। आज इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि देश के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस को सोमवार को पत्र भेजकर दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में उनकी मदद मांगी। उन्होंने कहा, 'भारत के मीडिया में पाकिस्तान को सबक सिखाने की बातें कही जा रही हैं। भारत ने यदि पाकिस्तान पर हमला किया तो हम जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे माकूल जवाब देंगे। जंग की शुरुआत करना तो आसान है लेकिन यह जंग कहां पर लेकर जाएगा इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता।' इमरान का इशारा अपने न्यूक्लियर हथियारों की तरफ था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पुलवामा हमले का आरोप बिना सबूत के सीधे तौर पर पाकिस्तान पर लगा दिया। उन्होंने कहा, 'आतंकवाद से पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं है। वह इसका शिकार है। हमारा देश स्थिरता की ओर जा रहा है इसलिए हम आतंकवादी गतिविधियों का साथ नहीं दे सकते। भारत यदि पुलवामा हमले का सबूत यदि देता है तो हम कार्रवाई करेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल