न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड गाजी के संपर्क में थे यूपी से अरेस्ट हुए दो संदिग्ध आतंकी, पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा

यूपी एटीएस द्वारा सहारनपुर के देवबंद से पकड़े गए जैश ए मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के दोनों संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Feb 2019 2:14:13

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड गाजी के संपर्क में थे यूपी से अरेस्ट हुए दो संदिग्ध आतंकी, पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा

यूपी एटीएस द्वारा सहारनपुर के देवबंद से पकड़े गए जैश ए मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के दोनों संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यूपी एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार रात को बताया कि डीजीपी ओपी सिंह ने दोनों संदिग्ध आतंकियों शाहनवाज अहमद तेली और आकिब अहमद से 4 घंटे तक पूछताछ की तथा इसके बाद कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच शुरु की गयी। इसमें महत्वपूर्ण जानकारी और सबूत मिले हैं। पूछताछ में इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है। दोनों आतंकियों ने खुलासा किया कि उनके आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से लिंक थे। ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनों आतंकी हमले की भी योजना बना रहे थे। संदिग्ध आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि वे पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड अब्दुल रशीद गाजी से भी संपर्क में थे।

जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बातचीत से पता चलता है कि ये आतंकी कुछ बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वॉइस मेसेज में जिस 'सामान' का जिक्र किया जा रहा है उसका इस्तेमाल विस्फोटक के लिए किया जाना था। यूपी एटीएस ने आतंकी से कई सवाल किये, जिसमें उसने कबूला कि वह गलत राह पर कैसे गया। पढ़िए आतंकी बनने की पूरी कहानी।

सवाल 1: यूपी एटीएस ने जब शाहनवाज़ से पूछताछ की तो उसे शाहनवाज़ नाम से संबोधित किया जिसपर आतंकी बोला।
जवाब: शाहनवाज़ कौन? मेरा नाम तो नवाज़ अहमद तेली है।

सवाल 2 : यूपी एटीएस ने पूछा कि तुम्हारे पिता क्या काम करते है?
जवाब: मेरे पिता कुलगाम में बढ़ई का काम करते हैं।

सवाल 3: यूपी एटीएस ने ये पूछा कि तुम कितना पढ़े हो?
जवाब: मैंने बीए फर्स्ट इयर तक पढ़ाई की उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। उसके बाद कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन किया, लेकिन उसे भी छोड़ दिया था।

सवाल 4: तुमने अरबी कहां सीखी?
जवाब: मैंने कश्मीर में ही अरबी भाषा सीखी।

सवाल 5: तुम्हारे घर में और कौन है?
जवाब: मेरा भाई और दो छोटी बहने है। मेरा भाई कश्मीर में ही एक निजी स्कूल में टीचर है।

सवाल 6: यूपी एटीएस ने पूछा कि आतंकियों के संपर्क में कैसे आये?
जवाब: लगभग 2 साल पहले कश्मीर के सेब के बाग़ में आतंकवादियों ने मुझे पकड़ लिया था और अपने साथ काम करने का दवाब बनाया था तभी से आतंकवादियों के संपर्क में था।

सवाल 7:
कश्मीर में सेना ने कभी तुमसे कभी पूछताछ की?
जवाब: हां, आतंकियों के संपर्क में आने की वजह से फ़ौज़ की निगाह मुझपर पड़ी और मुझसे कई बार पूछताछ हुई।

सवाल 8: तुम कश्मीर से क्यों भागे?
जवाब: लगातार पूछताछ से तंग आकर पिछले साल ईद के फ़ौरन बाद जून में कश्मीर से भाग गया और फिर दिल्ली और देवबंद में रहा।

आतंकी आकिब ने भी पूछताछ में आतंकी बनने की बात कबूली।

सवाल 1: यूपी एटीएस ने पूछा कि तुम कितना पढ़े हो?
जवाब: मैंने 12वीं तक की पढ़ाई की है। उसके बाद मैंने पढ़ाई छोड़ दी थी।

सवाल 2: तुम्हारे पिता क्या करते है?
जवाब: मेरे पिता कश्मीर में ही सेब के किसान हैं।

सवाल 3: तुम आतंकियों के संपर्क में कैसे आये और कब आये?
जवाब: इस सवाल पर आकिब खामोश रहा और थोड़ी देर बाद बोला कि 6 महीने पहले संपर्क में आया।

सवाल 4: तुम कश्मीर से क्यों भागे?
जवाब: कई बार फ़ौज़ ने पूछताछ के लिए बुला लिया था, इसलिए मैं देवबंद आ गया।

सवाल 5: तुमलोग कैसे एक दूसरे से संपर्क करते थे?
जवाब: हमलोग कॉल करने के लिए वर्चुअल नंबर का प्रयोग करते थे। ये हमलोगों को निर्देश थे कि जब भी मेसेज करो वॉइस मैसेज भेजो।

सवाल 6: क्या कोई बड़ा ऑपरेशन अंजाम देना चाहते थे?
जवाब: इसपर आतंकी आकिब खामोश रहा।

बता दें कि पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के पांच दिन बाद ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में गाजी को ढेर कर दिया था। अधिकारियों ने दावा कि गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों में से बरामद मोबाइल फोन से एक के मोबाइल में वॉइस मेसेज भी मिला है। एटीएस ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला शाहनवाज तेली और पुलवामा का अब्दुल आकिब मलिक को गिरफ्तार किया था। वाइस मेसेज में कुछ 'बड़ा काम' और 'सामान' के बारे में चर्चा की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल