न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीमार है मसूद अजहर, भाई अब्दुल रऊफ चला रहा है 'आतंक की फैक्ट्री'

मसूद अजहर किडनी खराब होने की बीमारी से जूझ रहा है और ज्यादातर वक्त वह अपने क्वॉर्टर में ही आराम करते हुए बिताता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Sep 2019 10:49:46

बीमार है मसूद अजहर, भाई अब्दुल रऊफ चला रहा है 'आतंक की फैक्ट्री'

मसूद अजहर (Masood Azhar) को इसी साल संयुक्त राष्ट्र ने ग्लोबल आतंकी घोषित किया है। भारत सरकार ने भी नए यूएपीए कानून के तहत मसूद को आतंकी घोषित किया है। ग्लोबल आतंकी घोषित करने के बाद पाकिस्तान ने मसूद अजहर को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर गुपचुप तरीके से जेल से निकाल लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान सरकार ने यह कदम बस आंख में धूल झोंकने के इरादे से ही उठाया था। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों के घेरे के बीच असगर खुले आम घूमता था। एक सूत्र ने बताया, 'जैश के दूसरे प्रमुख संगठनकर्ताओं से वह नियमति तौर पर मिलता था। ऐसे भी संकेत मिले हैं कि आर्टिकल 370 को समाप्त किए जाने के बाद वह ISI के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट में खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि पाकिस्तान भारत में बड़े हमले की तैयारी में है। आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए ही मसूद अजहर को रिहा किया गया है।

वही टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मसूद अजहर का स्वास्थ्य काफी खराब है। सूत्रों के अनुसार, मसूद अजहर किडनी खराब होने की बीमारी से जूझ रहा है और ज्यादातर वक्त वह अपने क्वॉर्टर में ही आराम करते हुए बिताता है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश के अभी दो प्रमुख ठिकाने हैं मरकज उस्मान-ओ-अली और मरकज सुभान अल्लाह। खराब सेहत के कारण मसूद इन दिनों संगठन के काम से दूर है और उसका भाई ही संगठन का काम देख रहा है। मसूद का भाई अब्दुल रऊफ असगर ही इन दिनों उसकी 'आतंक की फैक्ट्री' चला रहा है।

एक सूत्र ने बताया, 'संगठन के रोजमर्रा के कामों के संचालन मसूद अजहर नहीं कर रहा। वह बहुत अधिक बीमार है। बहावलपुर में उसके ठिकाने पर बहुत सख्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। उसकी खराब सेहत को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फरवरी में जैश ठिकानों पर बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक के बाद खास तौर पर सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है।'

मसूद के भड़काऊ भाषणों का अभी भी हो रहा प्रयोग

सूत्रों का कहना है कि अजहर कभी भी ऑपरेशन का संचलान नहीं करता था, लेकिन वह युवाओं को 'जिहादी' बनने के लिए उकसाने का काम जरूर करता था। सूत्रों के अनुसार, 'अपने भड़काऊ भाषणों के जरिए वह युवाओं को संगठन में शामिल होकर निष्ठावान फिदायीन बनने के लिए उकसाता था। अभी युवाओं की भर्ती और ऑपरेशन का जिम्मा उसके भाई पर जरूर है, लेकिन जैश सरगना के रिकॉर्डेड भाषणों का प्रयोग युवाओं को भड़काने के लिए किया जा रहा है। हर शुक्रवार को भी उसके भाषणों को सुनाया जाता है।'

आतंकियों के बीच बहुत लोकप्रिय रहा है मसूद अजहर

मसूद अजहर की लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसे खतरा मानती हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अजहर ही वह आदमी है जिस पर हमें खास तौर पर नजर रखने की जरूरत है। वह सिर्फ 45 साल का था जब उसे जैश की कमान सौंप दी गई। उसके बारे में कहा जाता है कि वह खुद जैश कैंप का दौरा करता था। बालाकोट में एयर स्ट्राइक से पहले भी उसने कई बार आतंकियों से कैंप में जाकर मुलाकात की थी ताकि उन्हें प्रोत्साहित कर सके।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत