न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कदम रखते ही विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने सबसे पहले कही यह बात...

यह पूछे जाने पर कि अभिनंदन ने स्वदेश लौटने पर अधिकारियों से क्या कहा, उपायुक्त ने कहा कि वह पहले मुस्कुराए और बोले, 'मैं अपने देश वापस लौटकर खुश हूं।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 9:25:08

देश में कदम रखते ही विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने सबसे पहले कही यह बात...

भारतीय वायुसेना (IAF) के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan Varthaman) भारत की सरजमीं पर आ गए हैं। पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से उन्हें भारत को सौंपने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तमाम प्रोटोकॉल को पूरा करते हुए उन्हें भारत को सौंप दिया गया है। पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ को विंग कमांडर अभिनंदन को सौंपा। दिनभर चले घनाक्रम और लंबे इंतजार के बाद आखिर भारतीय पायलट की वतन वापसी हो गई। इससे पहले पाकिस्‍तान ने विंग कमांडर को भारत को सौंपे जाने का समय दो बार बदला। पहले कहा गया कि शाम 6 बजे भारतीय पायलट को भारत को सौंपा जाएगा। बाद में यह समय बढ़कर रात 9 बजे हो गया। लेकिन रात करीब 9:15 बजे अंतत: पाकिस्‍तान ने अभिनंदन को भारतीय अधिकारियों के हवाले किया। विंग कमांडर अभिनंदन रात 9 बजकर 10 मिनट पर पाकिस्तान की ओर वाघा चेकपोस्ट पर दिखे और उनके साथ पाकिस्तानी रेंजर, इस्लामाबाद में उच्चायोग में भारतीय एयर अताशे मौजूद थे। वे गहरे रंग का कोट और खाकी रंग की पैंट पहने हुए थे। गर्व से सिर ऊंचा किए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan Varthaman) ने पाकिस्तान से गेट पार करके भारत में प्रवेश किया। अमृतसर के उपायुक्त शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि बहादुर पायलट अपने देश लौटकर खुश है। यह पूछे जाने पर कि अभिनंदन ने स्वदेश लौटने पर अधिकारियों से क्या कहा, उपायुक्त ने कहा कि वह पहले मुस्कुराए और बोले, 'मैं अपने देश वापस लौटकर खुश हूं।'

उपायुक्त ने कहा कि वाघा अटारी सीमा पर कुछ औपचारिकताओं के बाद उन्हें बीएसएफ अधिकारियों को सौंप दिया गया। बाद में वायुसेना के अधिकारी अपने साथ अभिनंदन को लेकर आए। इसके बाद विंग कमांडर को अटारी सीमा से वायुसेना के वाहन में अमृतसर ले जाया गया। इस दौरान पंजाब पुलिस की गाड़ियां उनके वाहन के साथ चल रही थीं। इसके बाद वर्धमान को हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया। इसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी शारीरिक जांच की जाएगी।

विंग कमांडर के भारत लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'विंग कमांडर अभिनंदन आपका स्वागत है। राष्ट्र को आपके अदम्य साहस पर गर्व है। हमारे सशस्त्र बल देश के 130 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।'

abhinandan varthaman,abhinandan returns,abhinandan video,abhinandan varthman homecoming,wing commander abhinandan varthaman

PM मोदी के पराक्रम से 48 घंटों में हुई पायलट अभिनंदन की भारत वापसी : स्मृति ईरानी

पायलट अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan) की पाकिस्तान से वापसी के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पराक्रम को श्रेय दिया। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'संघ (आरएसएस) को आज इस बात पर गर्व हो सकता है कि भारत का सपूत (आरएसएस के) स्वयंसेवक के पराक्रम के चलते 48 घंटे के अंदर ही भारत लौट रहा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत