न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'चंद्रयान-2' को चांद पर भेजेगा किसान का ये बेटा, प्रमुख वैज्ञानिकों की टीम में शामिल

चंद्रयान-2 इसरो वैज्ञानिकों की 11 साल की मेहनत है। इन्ही वैज्ञानिकों में एक है पश्चिम बंगाल के कोलकाता के शिबपुर गांव में किसान मधुसूदन कुमार का बेटा चंद्रकांता।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Jul 2019 1:27:51

'चंद्रयान-2' को चांद पर भेजेगा किसान का ये बेटा, प्रमुख वैज्ञानिकों की टीम में शामिल

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO आज चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) लॉन्च करेगा। आज दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर आंध्र के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-2 इसरो वैज्ञानिकों की 11 साल की मेहनत है। इन्ही वैज्ञानिकों में एक है पश्चिम बंगाल के कोलकाता के शिबपुर गांव में किसान मधुसूदन कुमार का बेटा चंद्रकांता। चंद्रकांता भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं और चंद्रयान -2 मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं। न्यूज18 से बात करते हुए चंद्रकांता के पिताजी ने बताया "जब मिशन को टाला गया तो हम दुखी थे। लेकिन हम भारत के सबसे मुश्किल चंद्र मिशन के लॉन्च के लिए तैयार हैं। हमें बेहद गर्व और खुशी है कि हमारा बेटा इस टीम का हिस्सा है, जो ऐसा करेगा।'

चंद्रकांता के पिता मधुसूदन कुमार कहते हैं, 'खेत के काम में व्यस्त रहने के कारण मुझे कभी उसे पढ़ाने का वक्त नहीं मिला। चंद्रकांता के अध्यापकों ने उसे तैयार किया। वह हमेशा से मेहनती था। वह 2001 में इसरों में शामिल हुआ और मेहनत और समर्पण ने उसे महत्वपूर्ण मिशन में प्रमुख वैज्ञानिक बना दिया।'

चंद्रकांता की मां बेटे की उपल्ब्धि से इतनी खुश थीं कि शब्दों को सही से कह भी नहीं पा रही थीं। उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे ने मुझे सुबह फोन किया और टीवी पर चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखने के लिए कहा। मैं आज बहुत खुश हूं और मुझे अपने बेटे पर गर्व है। उसने बाधाओं को पार किया और वैज्ञानिक बना।'

चंद्रकांता के पास अहम जिम्मेदारी

चंद्रकांता ने भारतीय उपग्रहों और ग्राउंड स्टेशनों के लिए एंटीना सिस्टम डिजाइन किया है। उन्होंने चंद्रयान -1, GSAT-12 और ASTROSAT के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर, एंटीना सिस्टम के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं, जो चंद्रयान -2 की आरएफ प्रणाली के लिए जिम्मेदार हैं और यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी) के 'इलेक्ट्रोमैग्नेटिक्स' खंड के प्रमुख हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत