न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISIS का एक आतंकी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 10:29:04

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISIS का एक आतंकी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। दिल्ली के धौला कुआं रिंग रोड के पास स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और आतंकी के बीच कई राउंड फायरिंग हुई थी। आतंकी के पास आईईडी विस्फोटक भी मिला है, उसे निष्क्रिय किया जा रहा है। स्पेशल सेल की टीम अभी भी ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। उसका कहना है कि अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आतंकी का नाम अबू यूसुफ बताया जा रहा है। उसके पास से 2 आईईडी और हथियार बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल देर रात अपना ऑपरेशन शुरू किया था, जो अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकी के निशाने पर एक महत्वपूर्ण शख्सियत थी।

पुलिस ने धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर बुद्धा जयंती पार्क के पास शुक्रवार रात आतंकी को गिरफ्तार किया था। बुद्धा जयंती पार्क के आस-पास नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो तैनात कर दिए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आतंकी का नाम अबू यूसुफ खान है। उससे लोधी रोड स्थित स्पेशल सेल के ऑफिस में पूछताछ की जा रही है। यूसुफ कई इलाकों में रेकी कर चुका था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर के दौरान दूसरा आतंकी फरार हो गया, उसकी तलाश में पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। आतंकियों की मदद करने वालों का भी पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आईएसआईएस के आतंकी दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला करना का प्लान बना रहे थे। लोन वुल्फ अटैक का प्लान था। कई जगह की आतंकी ने रेकी की थी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के कुछ लोग अबू यूसुफ को संसाधन मुहैया करा रहे थे, उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

isis terrorist,delhi,arrest,arvind kejriwal,delhi news

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि धौला कुआं में एनकाउंटर के दौरान स्पेशल सेल ने एक आईएसआईएस के आतंकी को पकड़ा है। उसके पास से आईईडी बरामद किए गए हैं। फिलहाल एनकाउंटर जारी है। कुछ और लोग गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

बेंगलुरु में पकड़ा गया था डॉक्टर

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को बेंगलुरु में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार डॉक्टर के लिंक आईएस से जुड़े होने के आरोप हैं। पकड़ा गया डॉक्टर रहमान (28) एमएस रमैया मेडिकल कॉलेज में ऑप्थेलमोलॉजिस्ट रह चुका है। रहमान की गिरफ्तारी आईएस से जुड़े एक व्यक्ति और उसकी पत्नी से मिली जानकारी के आधार पर की गई। पति-पत्नी मार्च में दिल्ली में गिरफ्तार किए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका