न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : चीन ने ईरान को भेजे 2.5 लाख मास्क, कहा - मिलकर लड़ेंगे इस महामारी से

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अब तक चीन ने ईरान को 2.5 लाख मास्क भेजे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Feb 2020 10:22:28

कोरोना वायरस : चीन ने ईरान को भेजे 2.5 लाख मास्क, कहा - मिलकर लड़ेंगे इस महामारी से

चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस अब ईरान में तेजी से फैल रहा है। आलम यह है कि ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री इराज हिराची के बाद अब उप राष्ट्रपति मासूमेह एब्तेकार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। ईरान में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से चीन के बाद सबसे ज्यादा मौत ईरान में हुई है। ईरान में अब तक कोरोना वायरस के 140 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बता दे, चीन के बाहर ईरान में 19, दक्षिण कोरिया में 13, इटली में 12, जापान में 7, फ्रांस में एक, ताईवान में एक, फिलीपींस में एक और हांगकांग में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अब तक चीन ने ईरान को 2.5 लाख मास्क भेजे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लिच्यान ने कहा कि महामारी के संकट के समय दूसरों की मदद करने का मतलब खुद की मदद करना है। कठिन समय पर साथ खड़े होकर एक दूसरे को सहायता देने से विश्व यथाशीघ्र ही महामारी को पराजित कर सकेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कहर के बाद विश्व के 170 से अधिक देशों के नेताओं और 40 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के जिम्मेदार लोगों ने खास तौर पर संदेश भेजकर चीन का समर्थन किया। अनेक देशों के लोगों ने चंदा भी दिया और विविध तरीकों से चीन को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि वायरस की कोई राष्ट्रीय सीमा नहीं होती। इधर के दो दिनों में जापान, दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान आदि देशों में कोविड-19 का फैलाव हो गया है। अफ्रीका में भी पुष्ट मरीजों का पता चला है। डब्ल्यूएचओ ने अनेक बार चिकित्सक व स्वास्थ्य सिस्टम होने वाले देशों के प्रति चिंता प्रकट की।

उन्होंने कहा कि चीन के पास महामारी का मुकाबला करने के प्रचुर अनुभव हैं। चीन खुद के रोकथाम कार्य को अच्छी तरह अंजाम देने के साथ जापान और दक्षिण कोरिया आदि देशों से घनिष्ठ संपर्क व सहयोग करते हुए सूचनाओं व अनुभवों को साझा करना चाहता है। साथ ही कमजोर स्वास्थ्य सिस्टम वाले देशों को हरसंभव मदद भी देगा।

बता दे, इसके अलावा चीन के बाहर कई देशों के लोग कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। दक्षिण कोरिया में 1595 लोगों, जापान में 894, इटली में 447, हांगकांग में 91, अमेरिका में 60, ईरान में 139 लोगों, सिंगापुर में 93, ताइवान में 31, थाईलैंड में 40, बहराईन में 33, ऑस्ट्रेलिया में 23, मलेशिया में 22, जर्मनी में 24, फ्रांस में 18, कुवैत में 18, वियतनाम में 16, ब्रिटेन में 13, संयुक्त अरब अमीरात में 13 और कनाडा में 12 लोगों के कोरोना वायरस के चपेट में आने की खबर है।

दक्षिण कोरिया और जापान भी कोरोना वायरस के चपेट में

दक्षिण कोरिया में अभी तक कोरोना वायरस के 2000 केस सामने आ चुके हैं, जबकि 13 लोगों को मौत की खबर है। जापान में भी कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक यहां करीब 190 लोग कोरोना वायरस से ग्रसित हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत ने दक्षिण कोरिया और जापान के लोगों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा बंद कर दी है। कोरोना के खतरे को देखते हुए अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना ने अपने संयुक्त अभ्यास को स्थगित कर दिया है। अगला आदेश आने तक यह संयुक्त अभ्यास स्थगित रहेगा। महामारी बन चुके कोरोना के संकट को देखते हुए सऊदी अरब ने हज यात्रा से पहले मक्का और काबा की यात्रा पर रोक लगा दी है।

जाने कैसे लेता है कोरोना वायरस इंसान की जान?
कोरोना वायरस का खौंफ ले रहा जान, जानें लक्षण और बरतें ये सावधानियां
कोरोना वायरस का कहर जारी, बचाव के लिए अपने आहार में शामिल करें ये चीजें
कोरोना वायरस का कोहराम जारी, जानें कैसे करें इसका खात्मा

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका